Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आकस्मिक दुर्घटना से बचना है तो प्रतिदिन जलाएं कपूर...

Advertiesment
हमें फॉलो करें आकस्मिक दुर्घटना से बचना है तो प्रतिदिन जलाएं कपूर...
जानिए घर में प्रतिदिन कपूर जलाना क्यों है लाभदायी... 


 
हिन्दू धर्म एवं ज्योतिष शास्त्र में संध्यावंदन, आरती या प्रार्थना के बाद कर्पूर जला कर उसकी आरती लेने की परंपरा है।  पूजन, आरती आदि धार्मिक कार्यों में कर्पूर का विशेष महत्व बताया गया है।

प्रतिदिन सुबह और शाम घर में संध्यावंदन के समय कर्पूर (कपूर) जरूर जलाएं। रात्रि में सोने से पूर्व कर्पूर जलाकर सोना तो और भी लाभदायक है।
 
'कर्पूरगौरम करुणावतारम संसारसारं भुजगेंद्रहारम।
सदावसंतम हृदयारविन्दे भवम भवानी सहितं नमामि।।' 
 
अर्थात् कर्पूर के समान चमकीले गौर वर्णवाले, करुणा के साक्षात् अवतार, इस असार संसार के एकमात्र सार, गले में भुजंग की माला डाले, भगवान शंकर जो माता भवानी के साथ भक्तों के हृदय कमलों में सदा सर्वदा बसे रहते हैं...हम उन देवाधिदेव की वंदना करते हैं।
 
आगे पढ़ें प्रतिदिन घर में कपूर जलाने से होने वाले फायदे :- 
 

विषाणु नाशक : वैज्ञानिक शोधों से यह भी ज्ञात हुआ है कि इसकी सुगंध से जीवाणु, विषाणु आदि बीमारी फैलाने वाले जीव नष्ट हो जाते हैं जिससे वातावरण शुद्ध हो जाता है तथा बीमारी होने का भय भी नहीं रहता। 

webdunia


 
 
पितृदोष शमन : कर्पूर अति सुगंधित पदार्थ होता है। इसके दहन से वातावरण सुगंधित हो जाता है। कर्पूर जलाने से देवदोष व पितृदोष का शमन होता है।
 
अनिद्रा दूर करें: रात में सोते वक्त कर्पूर जलाने से नींद अच्छी आती है। प्रतिदिन सुबह और शाम कर्पूर जलाते रहने से घर में किसी भी प्रकार की आकस्मिक घटना और दुर्घटना नहीं होती।
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi