Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अचानक धन चाहिए तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को ऐसे प्रसन्न करें

Advertiesment
हमें फॉलो करें ma laxmi pooja on friday
अचानक अपार धन की प्राप्ति हर मनुष्य की चाहत होती है। लेकिन यह धन आपको सिर्फ चाहने भर से नहीं मिलने वाला। उसके लिए आपको मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना बहुत जरूरी है। आइए कुछ आसान टिप्स अपना कर पाएं मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति और हो जाए धन-दौलत से समृद्ध... 


* लाल धागे में सातमुखी रुद्राक्ष गले में धारण करने से अचानक धन की प्राप्ति होती है। 

webdunia
* सवा पांच किलो आटा एवं सवा किलो गुड़ लें। दोनों का मिश्रण कर रोटियां बना लें। शुक्रवार के दिन सायंकाल 
गाय को खिलाएं। तीन शुक्रवार तक यह कार्य करने से दरिद्रता समाप्त होती है। अनायास धन की प्राप्ति होती है। 

* ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः। 

इस मंत्र की कमलगट्टे की माला से प्रतिदिन जप करने से ऋणमुक्ति होती है। 
webdunia
* मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने 11 दिनों तक अखंड ज्योत (तेल का दीपक) प्रज्ज्वलित करें। 11वें दिन 11 
कन्या को भोजन कराकर एक सिक्का व मेहंदी दें। अचानक धन प्राप्ति के योग बनते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राशि के अनुसार पढ़ें लाल किताब के चमत्कारिक सुझाव