Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुयोग्य पत्नी पाने के लिए करें किस गंधर्व को प्रसन्न

Advertiesment
हमें फॉलो करें Marriage Mantra

श्री रामानुज

* सुयोग्य पत्नी पाने के लिए करें विश्वावसु गंधर्व को प्रसन्न 
 

 
यदि किसी अविवाहित जातक को विवाह होने में बार-बार बाधाओं का सामना करना पड़ रहा हो तो नित्य प्रातः स्नान कर सात अंजली जलं 'विश्वावसु' गंधर्व को अर्पित करें और निम्न मंत्र का 108 बार मन ही मन जप करें। 
 
ध्यान रहे कि इसे गुप्त रखें। अपने परिजनों के अतिरिक्त किसी को भी इस बात का आभास न होने पाए कि विवाह के उद्देश्य से जपानुष्ठान किया जा रहा है। 
 
सायंकाल में भी एक माला जप मानसिक रूप में किया जाए। ऐसा करने से एक माह में सुंदर, सुशील और सुयोग्य कन्या से विवाह निश्चित हो सकता है।

आगे पढ़ें कौन-सा जपें मंत्र... 


 
webdunia

 

जपनीय मंत्र : 
 
ॐ विश्वा वसुर्नामगं धर्वो कन्यानामधिपतिः। 
सुरूपां सालंकृतां कन्या देहि में नमस्तस्मै॥ 
विश्वावस्वे स्वाहा॥'

इस प्रकार से विश्वावसु नामक गंधर्व को सात अंजली जल अर्पित करके उपरोक्त मंत्र/विद्या का जप करने से एक माह के अंदर अलंकारों से सुसज्जित श्रेष्ठ पत्नी की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार 
 
पानीयस्यान्जलीन सप्त दत्वा, विद्यामिमां जपेत्।
सालंकारां वरां कन्यां, लभते मास मात्रतः॥



यह भी पढ़ें...
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi