Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धन प्राप्ति के लिए स्वामी ग्रह को करें प्रसन्न..., (पढ़ें 12 राशियां और उनके मंत्र)

Advertiesment
हमें फॉलो करें धन प्राप्ति के लिए स्वामी ग्रह को करें प्रसन्न..., (पढ़ें 12 राशियां और उनके मंत्र)

श्री रामानुज

* धन प्राप्ति के सामान्य टोटके खास आपके लिए.... 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर जातक की चन्द्र राशि होती है और हर चन्द्र राशि का स्वामी ग्रह  होता है। इसी प्रकार प्रत्येक ग्रह का एक ईष्ट देवता भी होता है। यदि किसी स्वामी ग्रह के ईष्ट  देवता को प्रसन्न कर लिया जाए तो किसी भी जातक के जीवन में आने वाली कठिनाइयों से  छुटकारा मिलता है। 
 
मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि के जातकों के जीवन में आ रहीं सभी तरह की  समस्याओं के लिए अगर भगवान हनुमानजी की आराधना की जाए तो यह काफी मददगार  साबित हो सकती है। 
 
मंत्र- 'ॐ हनुमते नम:' का जाप नित्य रोज करने से, आर्थिक और वित्तीय क्षेत्र में लाभ प्राप्त  होता है।
 
वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र माना जाता है। इस राशि के जातकों को धन संबंधित सभी तरह  की समस्याओं के अंत के लिए मां दुर्गा की पूजा करना लाभदायक साबित हो सकता है। 
 
मंत्र- 'ॐ दुर्गादेव्यै नम:' के जाप से वित्तीय समस्याओं का अंत होता है।
मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है। इस राशि के जातकों को भगवान गणेशजी की पूजा करने  से प्रसिद्धि प्राप्त हो सकती है।
 
मंत्र- 'ॐ गं गणपते नम:' के जाप से नौकरी और व्यवसाय में आ रहीं परेशानियों का अंत होता  है।
 
कर्क राशि के जातकों में चन्द्रमा ग्रह, राशि का स्वामी होता है। ज्योतिष के अनुसार चन्द्रमा पर  भगवान शिव का राज है। इस राशि के जातकों को धन संबंधित लाभ प्राप्त करना है तो  भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। 
 
मंत्र- 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का नित्य रोज जाप फलदायक साबित होता है।
 

 
सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। सिंह राशि के जातकों को भगवान सूर्य की पूजा करने से और  नित्य प्रति अर्घ्य चढ़ाने से ऊर्जा प्राप्त होती है।
 
मंत्र- 'ॐ सूर्याये नम:' का जाप करने से लाभ प्राप्त होता है।
 
कन्या राशि का स्वामी बुध ग्रह माना जाता है। इस राशि के जातकों को भगवान गणेशजी की  पूजा से शीघ्र ही धन संबंधित समस्याओं में लाभ प्राप्त होता है।
 
मंत्र- 'ॐ गं गणपते नम:' मंत्र का जाप प्रतिदिन सुबह-शाम करने से लाभ प्राप्त होता है।
 
तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। तुला राशि वालों को देवी लक्ष्मीजी की पूजा लाभदायक मानी  जाती है। तुला राशि के जातक देवी लक्ष्मीजी को प्रसन्न कर लें तो धन संबंधित समस्याओं का  अंत हो जाता है।
 
मंत्र- 'ॐ महालक्ष्म्यै नम:' मंत्र का जाप करने से लक्ष्मी की वृद्धि होती है।
 
वृश्चिक राशि का ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि वालों के लिए हनुमानजी की पूजा शुभ बताई  जाती है।
 
मंत्र- 'ॐ हं हनुमते नम:' मंत्र के जाप से शारीरिक पीड़ा और धन संबंधित पीड़ा का अंत होता  है।
 
 

धनु राशि बृहस्पतिग्रह से संबंध रखती है। धनु राशि वालों के लिए भगवान विष्णु की पूजा शुभ  होती है। 
 
मंत्र- 'ॐ श्री विष्णवे नम:' मंत्र के नित्य जाप से व्यवसाय में लाभ प्राप्त होता है। 
 
मकर राशि का स्वामी शनि है इसलिए शनि या हनुमानजी की पूजा इस राशि के जातकों के  लिए शुभ रहती है। 
 
मंत्र- 'ॐ शं शनैश्चराये नम:' मंत्र का जाप करने से बाधा दूर होती है और सुख-शांति मिलती  है।
 
कुंभ का स्वामी शनि है। शनि के गुरु भगवान शंकर माने जाते हैं इसलिए इस राशि वालों को  शनि के साथ-साथ भगवान शंकर की पूजा करनी चाहिए। 
 
मंत्र- 'ॐ महामृत्युंजय नम:' मंत्र का जाप नित्य प्रति सुबह-शाम 108 बार करने से सभी प्रकार  के दु:ख दूर होते हैं।
 
मीन राशि का स्वामी बृहस्पति बताया गया है। इस राशि के जातकों को भगवान नारायण का  ध्यान और मंत्र जप करने से धन संबंधित समस्याओं में लाभ प्राप्त होता है।
 
मंत्र- 'ॐ नारायणा नम:' एवं 'ॐ गुरुवे नम:' मंत्र का जाप शुभ फल प्रदान करता है।

 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

घर के मुख्य द्वार पर लगे चित्रों से हो सकती है अनहोनी की घटनाएं, जानिए कैसे?