Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रतिदिन जपें श्रीगणेश के मात्र 10 नाम, पूर्ण होंगे सारे काम...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Names of Lord Ganesha
* इन 10 नामों से करें मंगलमूर्ति श्रीगणेश को प्रसन्न.... 


 
भगवान श्रीगणेश आदिदेव हैं जिन्होंने हर युग में अलग अवतार लिया। श्रीगणेशजी की साधना शीघ्र फलदायी होती है। उनको दुर्वा अतिप्रिय है। इसे चढ़ाने से भगवान गणेश तुरंत प्रसन्न होते हैं। मात्र 10 नाम का प्रतिदिन जप ही उनके लिए पर्याप्त होता है।
 
श्री गणेश की पूजा कैसे की जाती है और कैसे उनकी कृपा प्राप्त की जा सकती है, आइए जानें - 
 
इस पूजा को किसी भी शुभ दिन प्रारंभ करना चाहिए। गणेशजी की प्रतिष्ठित प्रतिमा पर यह पूजा संपन्न करें। इक्कीस दुर्वा लेकर नीचे दिए गए नामों द्वारा गणेशजी को गंध, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप व नैवेद्य अर्पण करके एक-एक नाम पर दो-दो दुर्वा चढ़ाना चाहिए।
 
यह क्रम प्रतिदिन जारी रखने एवं नियमित समय पर करने से जो आप चाहते हैं उसकी प्रार्थना गणेशजी से करें। मनोकामना शीघ्र पूर्ण हो जाती है। विघ्ननायक पर पूजा के दौरान श्रद्धा व विश्वास रखना चाहिए।

 
आगे पढ़ें श्रीगणेश के 10 नाम... 

 

श्रीगणेश के 10 नाम... 

webdunia

 
1. ॐ गणाधिपाय नमः

2. ॐ उमापुत्राय नमः

3. ॐ विघ्ननाशनाय नमः

4. ॐ विनायकाय नमः

5. ॐ ईशपुत्राय नमः

6. ॐ सर्वसिद्धिप्रदाय नमः

7. ॐ एकदन्ताय नमः

8. ॐ इभवक्त्राय नमः

9. ॐ मूषकवाहनाय नमः

10. ॐ कुमारगुरवे नमः


 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

22 जून 2016 : क्या कहती है आपकी राशि