Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शनि की शुभता चाहिए तो शनि अमावस्या को करें यह 4 उपाय

Advertiesment
शनि अमावस्या
शनिदेव न्याय के देवता है। वे व्यक्ति के कर्मों का फल उसे देते हैं। यहां प्रस्तुत हैं 4 ऐसे उपाय जो शनि ग्रह की शुभता बढ़ाते हैं। 
 
1. शनिदेव की शुभ दृष्टि प्राप्त करने के लिए किसी भी शनि अमावस्या से यह उपाय शुरू करें। इस उपाय के अनुसार आपको लगातार सात शनिवार तक बिना किसी प्रकार की देर किए हुए एक-एक नारियल किसी पवित्र नदी में प्रवाहित करना चाहिए। साथ ही नारियल प्रवाहित करते समय एकाग्र मन से ॐ  रामदूताय नम: मंत्र का जप करें लाभ मिलेगा।
 
2. शनि अमावस्या के दिन हनुमान चालीसा, हनुमान बाहुक या हनुमान साठिका का पाठ करना चाहिए। 
 
3. शनि अमावस्या पर हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करना चाहिए। 
 
4. शनि अमावस्या वाले दिन सुंदरकांड का पाठ करें और हनुमान मंदिर में पान चढ़ाएं। सुंदरकांड का पाठ करने वाले व्यक्ति पर हनुमानजी के साथ शनिदेव की कृपा बहुत जल्दी होती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नई ऊर्जा के साथ नव वर्ष का करें स्वागत