Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विशेष मंत्रों से करें शनि पूजा, जानें पीपल का महत्व

Advertiesment
Shani Dev Mantra
पीपल वृक्ष को प्राचीनकाल से ही पवित्र माना गया है। ऐसा भी माना जाता है कि पीपल की नियमित पूजा से शनिदोष दूर होते हैं। पुराणों के अनुसार पीपल पूजन से सौभाग्य, वैभव, धन, आयु, संतान सुख भी प्राप्त होता है।


 

भागवत पुराण के अनुसार पीपल भगवान श्रीकृष्ण का ही रूप है। तो आइए जानते हैं कि शनिदोष से मुक्ति के लिए शनिवार को पीपल की पूजा कैसे करें…
 
 
webdunia


 


प्रत्येक शनिवार को नित्य कर्मों के निवृत्त होने के बाद स्वच्छ व श्वेत वस्त्र पहनें। पीपल की जड़ में केसर, चंदन, चावल, फूल मिला पवित्र जल अर्पित करें। तिल का तेल का दीपक जलाएं। यहां लिखे मंत्र का जप करें।
 
मंत्र-
 
आयु: प्रजां धनं धान्यं सौभाग्यं सर्वसम्पदम्।
देहि देव महावृक्ष त्वामहं शरणं गत:।।
विश्वाय विश्वेश्वराय विश्वसम्भवाय विश्वपतए गोविन्दाय नमो नम:।
 
मंत्र जप के साथ पीपल की परिक्रमा करें। श्रीकृष्ण के निमित्त मिठाई का भोग लगाएं। धूप, दीपक जलाकर आरती करें। पीपल को चढ़ाया हुआ थोड़ा-सा जल घर में लाकर भी छिड़कें। ऐसा करने से घर का वातावरण पवित्र होता है।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi