Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शनि को खुश करने के बेहद सरल उपाय

Advertiesment
हमें फॉलो करें शनि

* इन छोटी बातों का रखें ध्यान, शनि होंगे प्रसन्न
शनि को अनुकूल करना है तो आजमाएं यह सरल टिप्स
 



 


शनि एक अच्‍छा ग्रह है। यदि इसके स्वभाव के अनुरूप कार्य होगा तो शनि के दुष्प्रभाव का किंचित मात्र भी असर नहीं होगा। रवि और गुरु द्वारा शनि पराजित होता है।

यह तुला, मकर तथा कुंभ राशि में स्त्री स्थान में, स्वग्रह में, शनिवार को अपनी दशा में, राशि के अंत भाग में, युद्ध के समय, कृष्ण पक्ष में तथा वक्री हो, इस समय, किसी भी स्थान पर हो बलवान होता है। काटवे के अनुसार शनि के लिए मेष, सिंह, धनु, कर्क, वृश्चिक, मीन तथा मिथुन ये राशिया शुभ हैं। तुला और कुंभ अशुभ। वृषभ, कन्या और मकर बहुत अनिष्ट हैं, इन्हें उत्पात राशि कहा जाता है।

जो व्यक्ति शनि के प्रभाव से भयभीत हैं, उन्हें नीचे बताए हुए प्रयोग करना चाहिए जिससे उनका जीवन सुखमय हो सके।

webdunia
FILE


(1) प्रात:काल सूर्य उदय होने से पूर्व उठकर सूर्य भगवान की पूजा करें, गुड़ मिश्रित जल को चढ़ाएं।


webdunia
FILE



(2) माता-पिता और घर के बुजुर्गों की सेवा करें।


webdunia
FILE


(3) गुरु या गुरुतुल्य के आशीर्वाद लेते रहें।


webdunia
FILE



(4) किसी को अकारण कष्ट नहीं दें और प्रत्येक को भगवान का स्वरूप समझें।


webdunia
FILE


(5) पारिवारिक भरण-पोषण के लिए ईमानदारी और मेहनत से कमाए धन का सदुपयोग करें।


webdunia
FILE


(6) अपने ईष्ट पर अटूट श्रद्धा और विश्वास रखें और नियमित रूप से उनकी पूजा-अर्चना करें।


webdunia
FILE


(7) जो व्यक्ति कर्म और मन से सात्विक हो, परोपकार वृत्ति हो, गरीबों को अपनी समर्थता के अनुसार दान करता हो।



webdunia
FILE


(8) दुर्व्यसन से परहेज करता हो


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi