Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मात्र यह 6 उपाय हर किसी को सफलता देते हैं...

Advertiesment
हमें फॉलो करें upay hindi
webdunia

पं. सोमेश्वर जोशी

जीवन में उन्नति चाहते हो, तो करें इनका पूजन-अर्चन... 


 
गरूड़ पुराण में कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जो किसी को भी जीवन में सफलता दिला सकती है। गरूड़ पुराण के एक श्लोक के अनुसार जिस किसी को भी अपने जीवन में उन्नति की इच्छा हो, उन्हें इन 6 की हमेशा पूजा-अर्चना करनी चाहिए।
 
श्लोक-
 
विष्णुरेकादशी गंगा तुलसीविप्रधेवन:।
असारे दुर्गसंसारे षट्पदी मुक्तिदायिनी।।


 
 

1. भगवान विष्णु

webdunia

 
गरूड़ पुराण के अनुसार भगवान विष्णु अपने भक्तों के सभी दुःखों को खत्म करके उनके जीवन में सुख-शांति प्रदान करते हैं। जो मनुष्य रोज अपने दिन की शुरुआत भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करके करता है, उसे अपने काम में सफलता मिलती है। ध्यान रखें, भगवान की पूजा करने से पहले स्नान आदि करके शुद्ध हो जाएं।


 

2. एकादशी व्रत

webdunia

 
ग्रंथों और पुराणों में एकादशी व्रत को सबसे श्रेष्ठ बताया गया है। पुराणों के अनुसार जो मनुष्य प्रत्येक एकादशी को पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ व्रत रखता है, उसे निश्चित ही इसका शुभ फल मिलता है। व्रत करने के अलावा एकादशी के दिन जुआ खेलना, शराब पीना, हिंसा करना आदि काम वर्जित हैं इसलिए एकदाशी पर व्रत करने के साथ ही इन कामों से दूर रहें।


 

3. गंगा नदी

webdunia

 
गंगा नदी को सभी नदियों में सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। हर किसी को गंगा नदी को देवतुल्य मानकर हमेशा उसकी पूजा-अर्चना करनी चाहिए। किसी भी रूप में गंगा का अपमान न करें। इस बातों का ध्यान रखने वाले मनुष्य को निश्चित ही अपने हर काम में सफलता मिलती है।


 

4. तुलसी

webdunia

 
तुलसी भगवान का ही एक रूप है। तुलसी को अपने घर में लगाना, रोज उसे जल देना और उसकी पूजा करना शुभ माना जाता है। हर किसी को रोज भगवान विष्णु के प्रसाद में तुलसी पत्र रखना चाहिए और विष्णु पूजा के बाद तुलसी पूजा करनी चाहिए।


 

5. पंडित या ज्ञानी

webdunia

 
पंडितों या ज्ञानी मनुष्यों को सम्मान का पात्र समझना चाहिए। कई लोग इनका मजाक उड़ाते हैं, जो कि बहुत ही गलत  है। जो मनुष्य ज्ञानी लोगों का सम्मान करता है और उनकी बताई बातों का पालन अपने जीवन में करता है, वह हर परेशानी का सामना आसानी से कर लेता है और हर काम में सफल होता है।


 

6. गाय

webdunia

 
गाय को हिन्दू धर्म में पूजनीय माना जाता है। गाय को शरीर के अलग-अलग भागों में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है। जो मनुष्य गाय को देवतुल्य मानकर उसकी पूजा-अर्चना करता है, उसकी सभी परेशानियों का अंत हो जाता है। गाय की पूजा करने और उसे भोजन खिलाने से मनुष्य को अपने जाने-अनजाने में किए गए पापों से भी मुक्ति मिल जाती है।




 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi