Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भगवान विष्णु के शीघ्र फलदायी मंत्र

हमें फॉलो करें भगवान विष्णु के शीघ्र फलदायी मंत्र
धर्मशास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु जगत का पालन करने वाले देवता हैं। उनका स्वरूप शांत और  आनंदमयी है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का स्मरण कर 'ॐ नमो भगवते  वासुदेवाय' मंत्र का जाप करना फलदायी रहता है। इसके साथ ही पाठकों के लिए प्रस्तुत हैं श्रीहरि विष्‍णु  के विविध मंत्र, जिनका जाप कर धन-वैभव एवं संपन्नता पाई जा सकती हैं। 
 



 
* लक्ष्मी विनायक मंत्र - 
 
दन्ताभये चक्र दरो दधानं,
कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।
धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया
लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।
 
* विष्णु के पंचरूप मंत्र - 
 
ॐ अं वासुदेवाय नम:
ॐ आं संकर्षणाय नम:
ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:
ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:
ॐ नारायणाय नम:
 
* ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान।
यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।। 
 
* सरल जाप - 
 
ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि। 
 
आगे पढ़ें धन संपन्नता पाने के विशेष मंत्र 

 
webdunia

 


धन-वैभव एवं संपन्नता पाने का विशेष मंत्र 
 
- ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि। ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।
 
* शीघ्र फलदायी मंत्र  
 
- श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे।
  हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।
 
- ॐ नारायणाय विद्महे।
 वासुदेवाय धीमहि।
 तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
 
- ॐ विष्णवे नम:

**** 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi