Astrology Yearly Horoscope Details

suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राशिफल

मिथुन
चंद्र राशि के अनुसार मिथुन राशि की कुंडली में वर्ष 2026 में बृहस्पतिदेव क्रम से पहले प्रथम भाव में, फिर जून में दूसरे और अक्टूबर में तीसरे भाव में गोचर करेंगे। पहला भाव स्वभाव और शरीर का होता है। दूसरा भाव धन-कुटुंब और तीसरा भाव छोटे भाई-बहनों और पराक्रम का होता है। हालांकि शनिदेव पूरे वर्ष कर्म के दशम भाव में रहेंगे और दूसरी ओर, राहु और केतु क्रमश: 9वें और 3रें भाव में रहकर परेशानी खड़ी कर सकते हैं। वर्ष 2026 मिथुन राशि, नौकरी, व्यापार और शिक्षा के लिहाज से दशम भाव का शनि नौकरी में कड़ी मेहनत कराएगा और दूसरे भाव का बृहस्पति नौकरी में उन्नति प्रदान करेगा। प्रथम और तीसरे भाव का राहु भी आपको मदद करेगा। 02 जून से लेकर 31 अक्टूबर तक बृहस्पति कर्क राशि में उच्च अवस्था में रहते हुए आपके छठे भाव और कर्म भाव को देखेंगे। इस अवधि के दौरान नौकरी में पदोन्नति या इंक्रीमेंट दोनों में से एक तो तय है। हालांकि यदि आप कार्य में लापरवाह करते हैं तो फिर शनि की ओर से नुकसान उठाना पड़ सकता है। दशम अर्थात कर्म भाव का शनि कर्मफल दाता भी है। यदि आप कड़ी मेहनत करते हैं तो निश्चित ही आपको इसका फल मिलेगा। दूसरे भाव में उच्च के बृहस्पति की दशम भाव के शनि पर दृष्टि होने से व्यापार में आप मुनाफा कमाने में सफल होंगे। दूसरे भाव में जब बृहस्पति गोचर करेगा, तब उसकी पंचम दृष्टि से आपको शत्रुओं से मुक्ति भी मिलेगी। इस प्रकार, 02 जून से 31 अक्टूबर तक बृहस्पति देव आप पर अपना आशीर्वाद बनाए रखेंगे। नवम भाव के राहु के कारण पढाई में ब्रेक लग सकता है। इसलिए पढ़ाई के प्रति लापरवाह न रहें। हालांकि जून तक बृहस्पति की पंचम और नवम भाव पर दृष्‍टि के चलते आपको पढ़ाई में सहयोग मिलता रहेगा लेकिन इसके बाद तो कड़ी मेहनत करना ही होगा। इसलिए बेहतर होगा कि अभी से ही पढ़ाई पर फोकस करें। जून से पहले प्रतियोगी परीक्षा दे रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है। वर्ष 2026 में दांपत्य, परिवार और लव लाइफ देखें तो 9वें राहु और 3रे केतु के कारण पारिवारिक मामलों में परेशानी आ सकती है। भाई-बहनों से मनमुटाव बढ़ सकता है। हालांकि बृहस्पतिदेव इस स्थिति को जल्द ही संभाल लेंगे। बृहस्पति के गोचर के चलते घर परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी। प्रथम भाव और तीसरे भाव के बृहस्पति की पंचम और सप्तम भाव पर दृष्टि रहेगी जिसके चलते दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। यदि आपका विवाह नहीं हुआ है तो इस वर्ष विवाह होने की प्रबल संभावना है। पंचम भाव पर बृहस्पति की दृष्टि होने के कारण संतान सुख मिलेगा और यदि पहले कोई संतान है तो संतान को लेकर आपके मन में थोड़ी बहुत परेशानी जरूर रहेगी। इसके लिए आपको उसकी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। बृहस्पति की पंचम भाव पर दृष्टि होने के कारण प्रेम संबंधों के लिए यह साल सबसे अच्‍छा रहेगा। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग रहेगी। विवाह के योग भी बन रहे हैं। वर्ष 2026 मिथुन राशि के आर्थिक हालात और निवेश की बात करें तो दूसरे भाव के बृहस्पति के कारण धन की आवक बढ़ेगी। आर्थिक रूप से इस वर्ष आप ज्यादा मजबूत हो सकते हैं बशर्ते की आप फालतू के खर्चों पर लगाम लगाएं क्योंकि राहु और केतु मिलकर खूब खर्चा करवा सकते हैं। इस वर्ष आप सोना खरीदेंगे तो ज्याद लाभ होगा। हालांकि यदि आप शेयर बाजार में रुचि रखते हैं तो सोच समझकर निवेश करने पर लाभ होगा। आपको अभी से ही फालतू के खर्चो को रोककर बचत पर ध्यान देना चाहिए और इसके बाद आप प्राथमिक कार्यों की एक लिस्ट बनाकर जून से पहले उन्हें निपटा लें। इसी के साथ ही कारोबार को लेकर आप नई योजना पर कार्य करें। वर्ष 2026 में मिथुन राशि वालों की सेहत देखें तो राहु और केतु के कारण मानसिक तनाव रह सकता है या पेट सबंधी कोई समस्या हो सकती है। प्रथम भाव का बृहस्पति आपमें खाने के प्रति लालच बढ़ा सकता है। हालांकि दूसरे भाव का बृहस्पति कोई गंभीर रोग नहीं होने देगा। यदि पहले से ही कोई रोग होगा तो उसमें सुधार होगा। आपको बासी भोजन, मैदे वाले आइटम और जंक फूड से दूर रहना होगा। नाश्ता लें लेकिन रात का भोजन कम करें। नियमित कसरत या पैदल चलने का अभ्यास करें। मिथुन राशि वाले जातक वर्ष 2026 के लिए ज्योतिष उपाय करें। 1. उपाय: प्रतिदिन गाय को हरा चरा खिलाते रहें, 10 अंधे लोगों को भोजन कराएं और माथे पर केसर का तिलक लगाएं। 2. रत्न: वैसे आपकी राशि का रत्न पन्ना है लेकिन ज्योतिष की सलाह पर मोती या पुखराज पहन सकते हैं। 3. धातु: आप अपने गले में सोना धारण कर सकते हैं। 4. लकी कलर: लकी कलर हरा, क्रीम और पीला है। हमारी सलाह ही की अधिकतर समय पीला पहनें। 5. लकी मंत्र: ॐ दुर्ग दुर्गाय नम: और ॐ गणेशाय नमः मंत्र। 6. लकी वार: वैसे आपका लकी वार बुधवार है लेकिन वर्ष 2026 में आपको गुरुवार का उपवास करते रहना चाहिए। 7. सावधानी: कार्य के प्रति लापरवाही महंगी पड़ सकती है। झूठ बोलना या बेईमानी करने से बचकर रहें। 8. लकी नंबर: वैसे आपका लकी नंबर 5 है लेकिन इस वर्ष 3 और 6 भी रहेगा।