कर्क
चंद्र राशि के अनुसार कर्क राशि की कुंडली में वर्ष 2026 में बृहस्पतिदेव क्रम से पहले 12वें भाव में, फिर जून से प्रथम भाव में और फिर दूसरे भाव में गोचर करेगा। 12वां भाव व्यय भाव, विदेश और मोक्ष का है, प्रथम भाव स्वभाव और शरीर का होता है इसके बाद दूसरा भाव धन और कुटुंब का भाव है। अब यदि शनिदेव की बात करें तो यह पूरे वर्ष आपकी कुंडली के नवम भाव में रहेंगे और राहु एवं केतु क्रमश: अष्टम और दूसरे भाव में रहेंगे। इस वर्ष राहु और केतु से बचकर रहना होगा। चलिए जानते हैं कर्क राशि का वार्षिक भविष्यफल कैसा रहेगा। वर्ष 2026 कर्क राशि के लिए नौकरी, व्यापार और शिक्षा के लिहाज से देखें तो कार्यस्थल पर आप सहकर्मियों से व्यर्थ की बातचीत, निंदा या चुगली से बचें। शांति से अपना काम करें क्योंकि राहु केतु का गोचर सही नहीं है। जून तक घर से दूर नौकरी करने वालों के लिए अनुकूल। भागदौड़ अधिक और कार्यों के नतीजे कमज़ोर रह सकते हैं, फिर भी आप संतुष्ट रहेंगे। बृहस्पति का जब प्रथम भाव में गोचर होगा तब समय सर्वोत्तम रहेगा। कार्यों में सफलता, वरिष्ठ और बॉस खुश रहेंगे। इसी के चलते पदोन्नति या मान-सम्मान के योग बनेंगे। फिर गुरुदेव जब दूसरे में गोचर करेंगे तब आर्थिक स्थिति सुधरेगी और इंक्रीमेंट होने के संकेत मिल सकते हैं। सप्तम भाव के स्वामी शनि भाग्य भाव (9वें) में रहेंगे। अड़चनों के बाद, मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन परिणाम अच्छे प्राप्त होंगे। मई के बाद व्यापार के लिए अच्छा समय। आप जरूरी निर्णय ले सकते हैं। व्यापार में कोई बड़ी समस्या नहीं, लेकिन आर्थिक जीवन प्रभावित होने के कारण नया/बड़ा निवेश न करें। 2026 व्यापार में औसत परिणाम देगा। मई से अक्टूबर की अवधि सर्वोत्तम है। मेहनत और सावधानी इस साल की कुंजी है। 12वें भाव के बृहस्पति का गोचर विदेशी या दूरस्थ शिक्षा के लिए अच्छा है। सामान्य शिक्षा के लिए औसत। हालांकि जून से प्रथम भाव के बृहस्पति का गोचर समय सर्वश्रेष्ठ रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। गुरु और वरिष्ठों से मदद मिलेगी। दूसरे भाव का बृहस्पति भी अच्छे परिणाम देगा। हालांकि दूसरे भाव का केतु शिक्षा पर ब्रेक लगा सकता है। ग्रुप स्टडी से बचें, एकांत में पढ़ाई पर ध्यान दें। मेहनत करें और नकारात्मक माहौल से दूरी बनाए रखें, बृहस्पति सफलता में सहयोग करेगा। कर्क राशि की दांपत्य, परिवार और लव लाइफ के लिए यह साल पारिवारिक संबंध मधुर बनाए रखने के लिए छोटी समस्याओं को बड़ा न बनने दें। मांगलिक कार्य हो सकते हैं। घर-गृहस्थी के लिए बेहद अनुकूल समय रहेगा। सावधानी बरतना और रिश्तों को प्यार से संभालना आवश्यक है। वर्ष की शुरुआत से मई तक विवाह और सगाई के लिए सबसे अच्छा समय है। इसके बाद आशंका है। दांपत्य जीवन के लिए यह वर्ष अच्छा है। दोनों के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा लेकिन वैवाहिक जीवन में राहु-केतु के प्रभाव के कारण सावधानी और तालमेल की जरूरत भी रहेगी। प्रथम भाव के बृहस्पति की पंचम भाव पर दृष्टि होने के कारण संतान सुख मिलेगा। हालांकि संतान को लेकर इस वर्ष आप ज्यादा परेशान नहीं रहेंगे लेकिन फिर भी उसके करियर पर ध्यान देना होगा। बृहस्पति के गोचर के कारण लव लाइफ के लिए बहुत अच्छा समय है। प्रेम में वृद्धि होगी, पुरानी परेशानियां दूर होंगी। हालांकि रिश्ते में सीमाएं बनाए रखें। ज़िद करने या सीमा लांघने पर परेशानी हो सकती है। कर्क राशि वर्ष 2026 में आर्थिक हालात और निवेश की बात करें तो बृहस्पति का गोचर आय के लिए अनुकूल। अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। रुका हुआ या फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। पुरानी मेहनत का फल मिलेगा। आय अच्छी रहेगी, लेकिन शनि, राहु और केतु के गोचर के कारण बचत करने में असमर्थ रह सकते हैं। आपको मकान में निवेश करना चाहिए। यह कार्य नहीं कर सकते हैं तो चांदी खरीदना चाहिए। आपको बचत के लिए योजना बनाकर काम करना होगा क्योंकि अष्टम भाव में राहु और नवम भाव का शनि आपको अचानक से कोई परेशानी खड़ी कर सकता है। इस वर्ष आपकी सेहत साल की शुरुआत से 02 जून तक पेट, कमर, घुटने या जांघ से संबंधित परेशान आ सकती हैं। इसके बाद बृहस्पति आपके प्रथम भाव में रहेंगे, जिससे सेहत में बड़ा सुधार आएगा। शनि की दृष्टि से कंधे, बाजू या सीने की छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है। आपको खानपान को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। वाहन सावधानी से चलाएं। बाहरी भोजन पर कंट्रोल करके नियमित योग या व्यायाम करने की आवश्यक है। कर्क राशि के लिए वर्ष 2026 हेतु ये ज्योतिष उपाय लाभकारी साबित होंगे। 1. उपाय: नियमित रूप से सौंफ और इलायची खाना शुरू करें, शिवजी का पंचामृत अभिषेक करें और माथे पर केसर का तिलक लगाएं। 2. रत्न: वैसे आपकी राशि का रत्न मोती है लेकिन ज्योतिष की सलाह पर गोमेद या पुखराज पहन सकते हैं। 3. धातु: आप अपने गले में चांदी धारण कर सकते हैं। 4. लकी कलर: लकी कलर सफेद, दूधिया और पीला है। हमारी सलाह है कि अधिकतर समय स्काई ब्लू या नारंगी पहनें। 5. लकी मंत्र: ॐ नम: शिवाय नम:। 6. लकी वार: वैसे आपका लकी वार सोमवार है लेकिन वर्ष 2026 में आपको मंगलवार या शनिवार का उपवास करते रहना चाहिए। 7. सावधानी: किसी को उधार न दें और न ही किसी से उधार लें। शनि की वस्तुएं दान न करें। 8. लकी नंबर: वैसे आपका लकी नंबर 4 है लेकिन इस वर्ष 2 और 7 भी रहेगा।