Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल (12 से 18 दिसंबर 2010)

सिंह : व्यापार में उन्नति की नई संभावनाएँ

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल (12 से 18 दिसंबर 2010)
webdunia

- पं. प्रेमकुमार शर्मा

ND

मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 4 भाग्यशाली रंग आसमानी
सप्ताह की शुरूआत सकारात्मक सोच व नई उमंग के साथ होगी। सामाजिक, राजनीति व तकनीक के संबंधित क्षेत्रों में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। जीवन स्तर उच्च बनाने की तरफ अग्रसर होंगे। पूँजी व विदेश मामलों के विवाद गहराने की आशंका है, जरूरी दास्तवेजों को संभाल कर रखें। पत्नी व बच्चों को समय देकर उनकी बातों को सुने व समझे, जिससे संबंधों में दरार न हो। पक्षियों को दाना डालें।

वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग नीला।
सेहत खिली हुई व तंदुरूस्त रहेगी। आपका हँसमुख मिजाज लोगों को लुभाने वाला रहेगा। शिक्षा व प्रतियोगी क्षेत्रों में सफलता का इतिहास लिखेंगे, स्वजनों से मेल-मिलाप खुशहाली को बढ़ाएगा। पिता व भाई से नगद सहयोग प्राप्त होगा। सहकर्मियों व मित्रों के साथ तर्क-वितर्क छिड़ सकता है, किन्तु इससे बचना होगा। निजी संबंधों में अचानक ही सकारात्मक बदलाव आएगा। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ।

मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग पीला
सामाजिक, राजनैतिक, प्रबंधन, फिल्म, पत्रकारिता, विधि व अध्यापन के कार्यों में लोकप्रियता व पहचान का स्तर उच्च होगा। वैवाहिक जीवन में प्रवेश की शुभ बेला दस्तक देगी। आर्थिक स्रोतों के सृजन में अधिक भागदौड़ के साथ ही व्यय भार बढ़ सकता है। जायदाद व निजी संबंधों को लेकर छोटी-छोटी चिंताएँ हो सकती है। जिन्हे हल करने की संभावनाएँ तलाशनी होगी। स्थानीय यात्रा में सावधानी बनाएँ रखें, हड़बड़ी से बचें।

कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली भटरंगी।
गृहस्थ जीवन विकास की ओर अग्रसर रहेगा। स्वजनों के मध्य तालमेल व सहयोग से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। सेवा प्रदाता कम्पनी के मध्य खास समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे। कार्य क्षेत्र में चल रही भागदौड़ कुछ अन्तराल के बाद संतुलित होगी। आय का स्तर उच्च करने में कशमकश करनी पड़ सकती है। सेहत व प्रेम संबंधों में गिरावट की आशंका है। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ।

webdunia
ND
सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग भूरा
कार्य व व्यापार में उन्नति की नई संभावनाएँ विकसित होंगी। योग्यताओं व क्षमताओं का बेहतर लाभ प्राप्त होगा। सरकारी व निजी क्षेत्रों में रोजगार के प्रयास सफल रहेंगे। बशर्ते कारगर प्रयासों से किनारा न करें। नजदीकी रिश्तों में मतभेदों की आशंका है, कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। निवेश व विदेश मामलों में अचानक ही कोई खुशखबरी प्राप्त होगी। धर्म स्थलों में देशी घी व चावल का दान दें।

कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग हल्का लाल
इस सप्ताह फुटकर व थोक व्यापार के सदंर्भ में कामयाबी हासिल होगी। स्थानीय बाजार में पैठ बनाने की कोशिशे रंग दिखाएँगी। बैंक, वित्त, पयर्टन, कला, अध्यापन, चिकित्सा, तकनीकी के संबंधित क्षेत्रों में तरक्की कुछ रूकावटों के बाद होगी। आमदनी उच्च होने के संकेत प्राप्त होंगे। शुभ व धर्म कार्यों के आयोजन सफलता की ओर बढ़ेंगे। सेहत नर्म व सुस्त हो सकती है। कार्य व विश्राम का अन्तर बनाएँ रखें।

तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग कॉफी।
आजीविका के क्षेत्र में व्यापक प्रगति होगी। दिया गया साक्षात्कार सफल रहेगा। निजी व सरकारी इकाइयों में कार्य व व्यवहार का सम्मान प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से प्यार व नजदीकियाँ रहेंगी। लेन-देन में फँसी पूँजी प्राप्त करने में वक्त लग सकता है। सहयात्री से अनावश्यक न उलझे, यह हानिप्रद हो सकता है। पूँजी व व्यापार के संदर्भ में पहले संस्था की वैधानिकता को जाँच लें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

webdunia
WD
वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग भूरा
इस सप्ताह व्यापारिक व औद्योगिक संस्थानों की लाभप्रदता बढ़ाने की खास बैठक हो सकती है। उच्चाधिकारियों से तालमेल व सहयोग रहेगा। संतान पक्ष की खुशी का समाचार प्राप्त होगा। राजनैतिक व सामाजिक मामलों में विरोधी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है, अत: सावधान रहें। पूँजी निवेश व विदेश संदर्भ में छोटी-छोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ।

धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग आसमानी
इस सप्ताह स्वास्थ्य मामलों में जागरूकता रहेगी। उत्साह व जोश के साथ सेहतमंद बातों पर अमल होगा। कार्य व व्यापार में किसी व्यावसायिक दिग्गज से सहयोग मिलेगा। फिल्म, कला, साहित्य, संगीत, सैन्य, सुरक्षा, प्रबंधन के कार्य में सफलता की राहे खुलेंगी। पूँजी निवेश में लाभ सतर्कता से ही प्राप्त किया जा सकता है। किसी को कटु शब्द न कहे, यह हानिप्रद हो सकता है। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएँ।

मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग कॉफी
आजीविका के क्षेत्रों में चल रही रूकावटें समाप्त होगी। फिल्म उत्पादन, निर्देशन, कला, अध्यापन, चिकित्सा के क्षेत्रों में लाभ के अवसर रहेंगे। पूँजी व व्यापार के संदर्भ में पिछले दिनों लिए गए निर्णय फायदेमंद साबित होंगे। सामाजिक व राजनैतिक इकाइयों के महत्वपूर्ण पद हेतु आपका नाम प्रस्तावित रहेगा। जीवनसाथी व बच्चों से अनबन की स्थिति उभर सकती है, तामसिक आहारों व क्रोध से बचें।

कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग पीच
स्वास्थ्य खिला हुआ व चुस्त रहेगा। पहले के मुकाबले कार्य क्षमताएँ बढ़ेंगी। प्रतियोगी व क्रीड़ा क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धी को कड़ी टक्कर देते हुए आगे बढेंगे। वित्त, बीमा, बैकिंग व औद्योगिक उत्पादों की बिक्री हेतु क्षेत्रीय बाजार में पकड़ बनाने में कशमकश करनी पड़ सकती है। नगदी पूँजी जुटाने में धीरे-धीरे कामयाबी मिलेगी। प्रेम संदर्भों में साथी अचानक ही तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर सकता है। धैर्य व साहस बनाएँ रखना होगा। बच्चों को गुड व तिल की रेवड़ियाँ बाँटे।

मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग लाल
वैवाहिक जीवन के रिश्ते मधुरता व चाहत से खिले रहेंगे। धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। कार्य व व्यवसाय में सफलता का परचम लहरा उठेगा। बशर्ते मेहनत से किनारा न करें। पूँजी निवेश व विदेश संदर्भ में लाभ के योग विद्यमान रहेंगे। बंधुपक्ष के मध्य पैतृक सम्पत्ति के विवाद गहरा सकते हैं। आवेश में कोई निर्णय न लें, अन्यथा हानि हो सकती है। पक्षियों को दाना डाले। स्थानीय यात्रा लाभकरी रहेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi