साप्ताहिक राशिफल : (13 से 20 जुलाई 2014)
मेष : सेहत चुस्त-दुरुस्त रहेगी
मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग हल्का नीला।
आपकी पहचान उभरते हुए व्यक्तित्व के रूप में होगी। स्वजनों से स्नेह प्राप्त होगा। किसी साख मुद्दे पर सहमति बनेगी। भौतिक साधनों में अधिक धन व्यय की संभावना है। सेहत चुस्त-दुरुस्त रहेगी। संयमित दिनचर्या का अलग ही असर दिखेगा। विदेश यात्रा की योजनाओं में फेरबदल करना पड़ सकता है। जमीन-जायदाद के मामलों में हल निकलने की महती संभावना है।