Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल (26 मई से 1 जून 2014)

मीन : साक्षात्कार में सफलता मिलेगी

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल (26 मई से 1 जून 2014)
webdunia

- पं. प्रेमकुमार शर्मा

मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 8 भाग्यशाली रंग पीच
इस सप्ताह पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। यश व सम्मान प्राप्त होगा। सेहत नर्म होने की आशंका है। स्थानीय यात्रा में लापरवाही से बचें। महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूर्ण कर पाएंगे। किसी नवीन एवं उत्तरदायित्वपूर्ण पद की प्राप्ति संभव है। आर्थिक कामयाबी के रास्ते खुलेंगे।


webdunia
FILE


वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग हरा।
वाहन व भवन निर्माण की क्षमता विकसित होगी। कार्य क्षेत्रों में छोटी-छोटी दिक्कते आ सकती है। किसी को अप्रिय शब्द न कहें। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में की रूकावटें कुछ समय पश्चात समाप्त होंगी। का कार्यक्रम बन सकता है। शरीर स्वस्थ तथा सुदृढ़ रहेगा। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।


webdunia
FILE


मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग सैफरून
आजीविका के स्थायी विकास हेतु निकटजनों के मध्य बैठक होगी। उग्र होने से बचें। यदि कोई रक्त व नेत्र विकार है तो उससे छुटकारा मिलेगा। व्यावसायिक योग्यता निखारने की ललक पूर्ण होगी। सप्ताह के द्वितीय भाग में किसी को अप्रिय शब्द न कहें, भूखण्ड व मकान खरीदने से पहले उसके कानूनी पहलुओं को जांच लें।


webdunia
FILE


कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली हरा।
जीवनसाथी के सहयोग से परिवार में खुशियां रहेंगी।यात्रा व सरकारी संदर्भों में तनाव हो सकते हैं। जमीन-जायदाद के मामलों में तरक्की की ओर बढ़ेंगे। उत्पादन व विक्रय के क्षेत्रों में चुनौतियां बढ़ सकती हैं। साझेदारी व अन्य मामलों में मुखर होते विवादों का हल कुछ समय पश्चात होगा।


webdunia
FILE


सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग पीला
किसी सहयोगी कारोबारी का पुनः सहयोग प्राप्त होगा। शत्रु अदालती विवादों को पुनः उठा सकते हैं।सप्ताहांत में भाई व पितृ पक्ष से तनाव उभर सकते हैं। अनावश्यक क्रोध व विवाद हानिप्रद हो सकता हैं। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।


webdunia
FILE


कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग भूरा
इस सप्ताह रचनात्मक सोच को अंतिम रूप देने में मदद मिलेगी। शहरी क्षेत्र में मकान खरीदने में थोड़ा वक्त और लग सकता है। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। यदि कोई विवाद हैं तो उन्हें सुलझाने में सफल रहेंगे। सप्ताह के द्वितीय भाग में आय की अपेक्षा अधिक व्यय की आशंका है। भू-जायदाद में कानूनी विवाद गहरा सकते हैं, सावधानी रखें। धर्म स्थलों में पीली दाल दान दें।



webdunia
FILE


तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
आर्थिक उन्नति के रास्ते खुलेंगे। रोजगार के प्रयासों को अंशकालिक सफलता प्राप्त होगी। जीवन स्तर उच्च व बेहतर होगा। भैतिक सुख के साधनों को बढ़ाने में कामयाबी मिलेगी। किन्तु निवेश व पूंजी मामलों में सतर्कतापूर्ण चलना होगा। प्रेमी साथी एक-दूसरे की भावनाओं पर आघात करने से बचें, यह संबंधों के लिए प्रतिकूल हो सकता है। भू-जायदाद के मामलों में शत्रु पक्ष पुरानी फाइलें पुनः खोल सकता है। पक्षियों को दाना डालें।

webdunia
FILE


वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग चमेली
भौतिक सुख के साधनों को जुटाने का सामर्थ्य रहेगा। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में महत्वपूर्ण दस्तावेजों के हस्ताक्षर में कहीं चूक होने की आशंका है। ध्यान देना होगा। निकट रिश्तों में उतार-चढ़ाव की स्थिति उभर सकती है, अनावश्यक क्रोध से बचें। पक्षियों को दाना डालें।



webdunia
FILE


धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग ऑरेंज
वैदिक, चिकित्सीय व तकनीकी ज्ञान का स्तर उच्च होगा। माता-पिता का प्यार व परिजनों से सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता व चाहत रहेगी। लंबी व औद्योगिक यात्राएं योजनापूर्ण ढंग से ही लाभप्रद रहेंगी। प्रणय व जायदाद का सुख मिलेगा।


webdunia
FILE


मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग आसमानी
शारीरिक क्षमताओं में अनूठी प्रगति होगी। स्कूल व जिला स्तर का खेल व शैक्षिक सम्मान मिलेगा। सप्ताहांत में भू-जायदाद के संदर्भ में कहीं चूक होने की आशंका रहेगी। जरूरी दस्तावेजों में हस्ताक्षर करते समय सावधानी रखें।


webdunia
FILE


कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग केसरिया
पिछले दिनों से चल रहे आजीविका के प्रयासों को सफलता के संकेत मिलेंगे। प्रतियोगी व शैक्षिक क्षेत्रों में उन्नति होगी। स्वजनों के सहयोग से पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बढ़ेगी। सुनियोजित तरीके से की गई यात्राएं ही लाभकारी साबित होंगी। प्रेम प्रकरणों में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है। जल्दीबाजी में कोई निर्णय न लें।


webdunia
FILE


मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग सफेद
कार्य व व्यवसाय के क्षेत्रों में नया मुकाम हासिल होगा। प्रतियोगी क्षेत्रों में दिया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। किसी जरूरतमंद की मदद के योग्य रहेंगे। आर्थिक तरक्की के बंद रास्ते कुछ रूकावट के बाद खुलेंगे। जीवनसाथी से तालमेल व चाहत बढ़ेगी। न्यायिक कार्यों में भागदौड़ बढ़ सकती है। स्थानीय यात्रा व तैराकी में सावधानी अपेक्षित रहेगी। गाय को हरा चारा खिलाएं।


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi