Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल (30 से 5 जून 2010)

वृश्‍चिक : कार्य-व्यवसाय में प्रगति होगी

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल (30 से 5 जून 2010)
webdunia

- पं. प्रेमकुमार शर्मा

WD

मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग क्रीम
प्रतियोगी क्षेत्रों की मेहनत रंग लाएगी, सितारे सफलता के संकेत दे रहें है। यदि आप किसी संस्थान में सेवा दे रहे हैं तो सम्मान बढ़ेगा। अपनी योग्यता से कर्मचारियों को प्रसन्न रखने में सफल रहेंगे। कार्य क्षमताओं में इजाफा होगा। यदि संपत्ति का कोई पुराना विवाद है तो वह हल होगा। पारिवारिक जीवन को लेकर अधिक व्यय की आशंका है, संबंधित मामलों में सावधानी रखें। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ।

वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग भूरा।
फिल्म कला के क्षेत्रों में अपने किरदारों को प्रभावी ढंग से पेश करने में सफल रहेंगे। सेवा क्षेत्र में पदोन्नति के संकेत मिलेंगे। सेहत सुदृढ़ व खिली हुई रहेगी। उचित खान-पान लें व व्यायाम करें। कोई सुन्दर, सुशील जीवनसाथी हमसफर बन कर खुशियाँ देगा। मातृ व पितृ पक्ष से मधुरता बढे़गी। विदेश संदर्भों में लाभ के योग रहेंगे, किन्तु निवेश में सतर्कता की आवश्यकता रहेगी। पक्षियों को भीगी हुई हरी मूँग डालें।

मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग लाल
आजीविका के क्षेत्र में प्रगति की ओर दौड़ेंगे। चल रही आर्थिक कठिनाइयाँ समाप्ति के संकेत देंगी। प्रतियोगी क्षेत्र में कुछ अन्तराल के बाद सफलता मिलेगी। किन्तु तुलनात्मक अध्ययन पूरे आत्मविश्वास के साथ करें। आमदनी के साधनों में इजाफा होगा। प्रेम संबंधों में तनाव न हो, इसलिए कटु शब्दों से बचें। किसी नजदीकी रिश्ते में स्वास्थ्य की चिंताएँ हो सकती हैं, संबंधित मामलों में सावधानी रखें। धर्म स्थलों में देशी घी व आटे का दान दें।

कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग आसमानी।
वित्त, बैंकिंग, सुरक्षा व फिल्म कला से संबंधित क्षेत्रों में तरक्की होगी। योग्यताओं को प्रदर्शित करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होगी। बच्चों के कारण घर में खुशियाँ रहेंगी। माता-पिता की मदद से धन लाभ के योग रहेंगे। सेहत के लिहाज से यह समय कुछ उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। तामसिक आहारों के सेवन से बचें। भू-जायदाद के संदर्भों में विवादों की आशंका है, सूझबूझ से ही कोई कदम उठाएँ।

webdunia
ND
सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग मेहरून
इस सप्ताह की शुरूआत से ही शारीरिक क्षमताओं में इजाफा होगा, आत्मविश्वास उच्च होगा। रूके हुए कार्यों को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। कारोबार बढ़ाने व विक्रय लक्ष्य प्राप्त करने की कोई महत्वपूर्ण बैठक हो सकती है। पत्नी व संतान पक्ष के सहयोग से परिवार में खुशनुमा वातावरण रहेगा। कुछ संदर्भों में अधिक व्यय की आशंका है। जमीन-जायदाद के मामले में धैर्य व साहस से काम लेना होगा।

कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग क्रिमसन
प्रशासनिक कार्यों में सफलता के मुकाम पर पहुँचेंगे। उत्पादों के विक्रय लक्ष्य पूर्ण करने में कामयाबी मिलेगी। स्वास्थ्य के सितारे बुलंद रहेंगे। यदि कोई पीड़ा है तो वह निश्चित रूप से समाप्त होगी। बशर्ते अपने आत्मविश्वास को कमजोर न करें, प्रसन्न रहे व हल्के व्यायाम भी करें। निवेश हेतु उपयुक्त समय की प्रतीक्षा करें। कोई कीमती वस्तु गुम हो सकती है, विरोधी पक्ष कानूनी दाँव-पेंचों में फँसाने की कोशिश करेंगे। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ।

तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा।
कार्य क्षेत्र में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। बाजार में नाम व साख बनाने में बेशक कुछ समय लग सकता है, किन्तु उच्च सफलता बिल्कुल आपके नजदीक है। राजनैतिक व सामाजिक कद ऊँचा उठाने में भाग-दौड़ बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियों के पल दस्तक देते रहेंगे, इसलिए अनावश्यक गुस्से से बचें। सप्ताहांत में आय की अपेक्षा व्यय अधिक हो सकता है, जो आगामी समय में नियंत्रित होगा। गाय को चारा खिलाना उपयोगी सिद्ध होगा।

webdunia
ND
वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग नेवी ब्ल्यू
कार्य व व्यवसाय में लगातार प्रगति होगी। राजनैतिक व सामाजिक पहचान में इजाफा होगा। किन्तु आमदनी के स्रोतों से कुछ रूकावट के बाद लाभ होगा। पूँजी निवेश व विदेश मामलों में लाभ के योग रहेंगे। भरोसेमंद मित्र से सहयोग मिलेगा। किसी जरूरतमंद के सहयोग के लिए हाथ बढ़ेगा। धर्म लाभ की कोई सुखद व लंबी यात्रा हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिहाज से यह समय कुछ तनाव भरा हो सकता है, अनावश्यक क्रोध से बचें।

धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग सफेद
शैक्षिक व तकनीकी कुशलता बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में किसी योग्य व्यक्ति से गुर सीखने के अवसर प्राप्त होंगे। किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। जीवन स्तर उच्च व समृद्ध रहेगा। धन संचय करने में अभी आंशिक सफलता मिलेगी। जीवनसंगिनी के कार्य व व्यवहार से रिश्तों की मधुरता बढ़ेगी। गाय को हरा चारा व भीगा बाजरा खिलाएँ। मातृ व पितृ पक्ष से मनमुटाव की आशंका है, छोटी-छोटी बातों में उलझने से बचें।

मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग केसरिया
स्वास्थ्य खिला हुआ व मुस्कुराता रहेगा। यदि किसी प्रकार की कोई पीड़ा है तो वह निश्चित रूप से समाप्त होगी। सुबह ताजी हवा ले व प्रसन्न रहें, अपने आत्मबल को कम न करें। वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी। भवन व वाहन खरीदने की आकांक्षा पूर्ण होगी। कार्य क्षेत्र व स्थानीय यात्रा में किसी से अनावश्यक न उलझें, यह सम्मान को खराब कर सकता है। धर्म स्थलों पर आटा व किसी मजदूर को सात किस्म की दालें दान दें।

कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग भूरा
स्वजनों से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में नन्हे मेहमान की खुशियाँ रहेंगी। आमदनी के साधनों से इच्छित लाभ होगा। कार्यालय की उपशाखाएँ खोलने में कुछ समय और लग सकता है। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं, तो प्रयास करें सफल रहेंगे। सेहत के सितारें बुलंदियों को छूते नजर आ रहे हैं। सुखद लंबी व धार्मिक यात्रा के योग रहेंगे। जायदाद के संदर्भ में तनाव हो सकता है, गुस्से से बचें।

मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग क्रिमसन
कार्य क्षेत्र में कोई नया मुकाम हासिल होगा। फिल्म, तकनीकी व चिकित्सीय क्षेत्रों के बेहतर योगदान का किसी मंच से सम्मान मिलेगा। सेहत के सितारे बुलंद रहेंगे। आत्मविश्वास में इजाफा होगा। आपका मधुर व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। पूँजी निवेश में एहतियात की जरूरत रहेगी। कोई कीमती सामान गुम होने की आशंका रहेगी। जीवनसाथी से अनावश्यक विवादों से बचें, एक-दूसरे की भावनाओं का आदर करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi