Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल (4 से 10 अप्रैल 2010)

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल (4 से 10 अप्रैल 2010)
webdunia

- पं. प्रेमकुमार शर्मा

WD

मेष
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग लेमन
इस सप्ताह की शुरूआत से ही आपकी कार्य कुशलता व योग्यता सफलता के रास्ते खोलेगी। पिछले दिनों से आ रही अड़चनें समाप्ति के संकेत देंगी। अधिकारियों से सम्मान प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में माँगलिक कार्यों की बेला दस्तक देगी। प्रेम प्रसंगो में आपसी सूझबूझ का दायरा बढ़ेगा। किन्तु निवेश व लेन-देन में तनाव हो सकते हैं। धैर्य व साहस बनाएँ रखें, दूरदर्शिता फायदेमंद रहेगी। संतान पक्ष की चिंताएँ क्रमशः कम होंगी।

वृषभ
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग आसमानी।
सरकारी व निजी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पदों में कार्य करने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक योग्यता का आने वाले समय में भरपूर लाभ मिलेगा। कला व विज्ञान के क्षेत्रों में सम्मान प्राप्त होगा। जीवनसंगिनी के सहयोग से घर परिवार में खुशियाँ बढ़ेंगी। स्वास्थ्य सुखद व खिला हुआ रहेगा। किन्तु वित्तीय जरूरतों को पूर्ण करने में कुछ विलंब हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में चूक होने की आशंका है, जल्दबाजी से बचें।

मिथुन
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग भूरा
शिक्षा व क्रीड़ा प्रतियोगिता में मनोवांछित सफलता से मनोबल उच्च होगा। कार्य व व्यापार की उन्नति हेतु किए गए प्रयासों का असर धीरे-धीरे दिखेगा। गुप्तचर व सुरक्षा मामलों में कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। आपकी चौकसी व सजगता प्रशंसनीय रहेगी। पैतृक गाँव जाने के अवसर रहेंगे। इस सप्ताह प्रेम संबंधों में अनबन की आशंका हैं। अनावश्यक बातों से बचें, यह संबंध सेहत के लिए विपरीत हो सकता हैं। पक्षियों को दाना डालें।

कर्क
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग लाल
webdunia
ND
गृहस्थ जीवन में तालमेल व सहयोग बढ़ेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। धार्मिक व माँगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। फिल्म, नृत्य, सुरक्षा, तकनीक व सौंदर्य के क्षेत्रों में एक नया मुकाम हासिल होगा। भवन बनाने में कुछ वक्त और लग सकता है। सप्ताहांत में स्वास्थ्य कुछ नर्म पड़ सकता है। उचित खान-पान व संतुलित दिनचर्या को कायम रखें। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ।

सिंह
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग नीला
स्वास्थ्य मामलों में मनोनुकूल प्रगति होगी। यदि कोई पीड़ा व शिथिलता है तो वह समाप्त होगी। किन्तु हल्की कसरत व संतुलित आहारों में कोताही न करें। मातृ व ससुराल पक्ष से लगाव बढ़ेगा। धन निवेश व विदेश संदर्भों में कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य भाग में कार्य क्षेत्र में भागदौड़ व धनाभाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अनावश्यक व्यय से बचें। गरीब कन्या की शादी में सोने या चाँदी के गहने व कपड़ों का दान दें।

कन्या
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग कॉफी
व्यापार व आजीविका के क्षेत्रों में इस सप्ताह पहले के मुकाबले ज्यादा प्रगति होगी। चिकित्सीय विज्ञान, कला, तकनीक व पत्रकारिता के क्षेत्रों में नाम व सम्मान मिलेगा। सुन्दर व सुशील जीवनसाथी सपनों को साकार करेगा। सामाजिक व राजनैतिक बैठकों में अनावश्यक बयानबाजी से बचें। मकान, दुकान व जमीन के मामलों में सावधानी रखें, कोई गुप्त नीति के तहत हानि पहुँचा सकता है। गाय को हरा चारा व 200 ग्राम गुड खिलाएँ।

तुला
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
webdunia
ND
राजकीय व सामाजिक कार्यों की बैठक में अहम्‌ भूमिका रहेगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफल रहेंगे। कार्य व व्यापार के क्षेत्रों में दिलचस्पी बढ़ेगी। आपके कार्य व व्यवहार परिजनों को सुख देने वाले रहेंगे। मकान व दुकान खरीदने की आकांक्षा पूर्ण होगी। सप्ताह के मध्य भाग में संतान पक्ष के शैक्षिक दाखिले की चिंताएँ बढ़ सकती हैं। यह समय खुद की सेहत पर ध्यान देने का है। गाय को 200 ग्राम गुड व हरा चारा खिलाएँ।

वृश्चिक
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग बैंगनी
इस सप्ताह की शुरूआत से ही आर्थिक तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आय के स्रोतों से पहले के मुकाबले कहीं अधिक आमदनी होगी। औद्योगिक उत्पादों के उत्पादन लक्ष्य को तय समय में प्राप्त करने की चुनौतियाँ बढ़ेंगी। कुशलकर्मियों की कमी खटकेगी। किसी नजदीकी रिश्ते को लेकर चिंताएँ हो सकती हैं। प्रेम संबंधों के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण हो सकता है। महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहयोगी से चर्चा कर ही अंतिम निर्णय लें।

धनु
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग गुलाबी
कानून, कला, साहित्य व तकनीक से संबंधित क्षेत्रों में नई ऊँचाई प्राप्त होगी। फिल्म के क्षेत्रों में आपका अनोखा अंदाज दर्शकों को लुभाने में कारगर रहेगा। पारिवारिक जीवन में माँगलिक व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। आर्थिक संदर्भों की कठिनाइयाँ धीरे-धीरे कम होंगी। सेहत को चुस्त-दुरूस्त रखने हेतु मेहनत से किनारा न करें। सप्ताहांत में विरोधी अदालती संदर्भों में उलझा सकते हैं। यात्रा संदर्भों में सावधानी की उपेक्षा न करें।

मकर
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग सिल्वर
इस सप्ताह आपकी सजगता से जहाँ कार्य व व्यापार में लाभ होगा, वहीं हल्के व्यायाम व संतुलित आहारों से सेहत खिली हुई व सुडौल बनेगी। उच्चाधिकारियों के परामर्श से ही कोई महत्वपूर्ण कदम उठाएँ, अन्यथा हानि हो सकती है। प्रणय प्रकरणों में मधुरता रहेगी। साथी की पसंदीदा उपहारों को भेंट कर, प्रसन्नता का अहसास होगा। पूँजी निवेश व लेन-देन के संदर्भों में तनाव न हो, इसलिए अपेक्षित पहलुओं पर ध्यान दें।

कुंभ
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग सफेद
व्यावसायिक व प्रतियोगी क्षेत्रों में योग्यता व अनुभव का लाभ प्राप्त होगा। क्रीड़ा क्षेत्रों में आपका नेतृत्व साथियों को जोश व जुनून प्रदान करने वाला होगा। अपनी निपुणता को पेश कर लोगों को प्रभावित करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम व खिला हुआ रहेगा। किन्तु पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव की आशंका हैं, निकट रिश्तों में तीखी प्रतिक्रिया से बचें। यह संबंधों में मतभेद पैदा कर सकती है। धर्म स्थलों में आटा व देसी घी का दान दें।

मीन
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग कॉफी
साहित्य व तकनीक शिक्षा की दिलचस्पी सफलता के द्वार खोलेगी। आपकी सही दिनचर्या व पौष्टिक आहारों के सेवन की प्रवृत्ति से शरीर सुडौल व सुन्दर रहेगा। पूँजी निवेश व विदेश संदर्भों से कोई खुशखबरी प्राप्त होगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में माता-पिता की सलाह मददगार साबित होगी। प्रेम संबंधों में निकटता रहेगी। सप्ताहांत में अदालती मामलों में कठिनाइयाँ हो सकती हैं। पक्षियों को हरे मूँग खिलाएँ व मंदिर में देसी घी का दान दें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi