Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सिंह राशि में शनि : राशियों पर प्रभाव

विभिन्न राशियों के फलादेश

हमें फॉलो करें सिंह राशि में शनि : राशियों पर प्रभाव
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

NDND
वर्तमान में शनि ग्रह सिंह राशि पर विराजमान है। यह स्थिति किस राशि पर क्या प्रभाव देगी। जानिए राशि के क्रमानुसार -

मेष : इस राशि के लिए शनि लौह पद वाला रहेगा। स्त्री/पति संतान को अर्थात पारिवारिक कष्ट रहेगा। बुद्धि कमजोर, शरीर पीड़ा एवं धननाश के योग बनते हैं। अधिक मेहनत पर कम लाभ होगा।

वृषभ : इस राशि पर शनि की ढैया (ताम्रपाद) रहेगी। धन फिजूल खर्च होगा तथा पत्नी की चिंता बनी रहेगी। मानसिक परेशानी रहेगी। स्वजनों से मतभेद की संभावना बनती है।

मिथुन : इस राशि वाले जातकों के लिए शनि रजत पद का रहेगा। इसके प्रभाव से सम्मान बढ़ेगा। सुख एवं लक्ष्मी आगमन, नौकरी, व्यापार वृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे। मन में व्याकुलता रहेगी।

कर्क : कर्क राशि पर सोने के पैर पर शनि की समाप्ति की साढ़े साती रहेगी। औरत संबंधित पीड़ा रहेगी। मुँह में तकलीफ के योग। धन का अधिक खर्च रहेगा। नौकरी वालों को अधिकारी से भय। इसी के साथ पुत्र एवं पत्नी की चिंता रहेगी।

सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए साढ़े साती मध्य (हृदय) पर (लोहे पाद) रहेगी। पेट, छाती संबंधित पीड़ा रहेगी। रोग से परेशान रहेंगे। मित्र-सहचर आपसी मेल-जोल वालों से वाद-विवाद की शंका बनी रहेगी।

कन्या : कन्या राशि वालों के लिए प्रारंभिक साढ़े साती रहेगी। (स्वर्ण पाद)। इसके प्रभाव से मानसिक चिंता रहेगी। मित्रों से मतभेद के योग। शासक के शासन जाने का भय, धनागम की जगह धननाश की संभावना रहेगी। आँखों में, छाती में पीड़ा के साथ पैर में कष्ट रहेगा।

webdunia
NDND
तुला : इस राशि वालों के लिए सिंह का शनि ताम्रपाद का रहेगा। आपके साहस, पराक्रम में वृद्धि के साथ धैर्य की वृद्धि होगी। आपके सम्मान में उन्नति होगी एवं पारिवारिक सुख मिलेगा। धन का लाभ प्राप्त होगा।

वृश्चिक : इस राशि वाले जातकों को शनि मिलाजुला असर देगा। रजद पाद वाला शनि होने से नौकरी वालों को नौकरी का भय रहेगा। राजनैतिक लोगों को शासन का भय तथा विपक्षी से भय रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में चिंता रहेगी। स्थान परिवर्तन से सुख मिलेगा। धन फिजूल खर्च होगा।

webdunia
NDND
धनु : धनु र‍ाशि वालों के लिए सिंह राशि का शनि सीधा बुद्धि पर असर करेगा। बुद्धि गंदी सोच की ओर जाने की संभावना रहेगी। पारिवारिक कष्ट रहेगा। स्त्री एवं संतान को कष्ट रहेगा। धन हानि रहेगी।

मकर : इस राशि वालों के लिए शनि का ढैया रहेगा। ताम्रपाद शनि के प्रभाव से दाम्पत्य जीवन में कष्ट होगा। संतान को पीड़ा के योग। स्वयं शारीरिक रोग से पीड़ित रहेंगे किंतु इन सभी कष्ट के बाद भी आर्थिक संतुलन बना रहेगा।

webdunia
NDND
कुंभ : इस राशि वालों के लिए शनि स्वर्ण पाद वाला रहेगा। स्त्री अथवा पति के साथ संतान कष्ट रहेगा। कहीं बाहर प्रवास की संभावना है। संगति का ध्यान रखें। मलिन संगति के कारण बुद्धि नष्ट के योग हैं। धन अधिक खर्च होगा।

मीन : इस राशि के लिए सिंह का शनि पराक्रम सामर्थ्य में वृद्धि करेगा। प्रतिष्ठित व्यक्ति का साथ मिलेगा। पुत्र (संतान) एवं दाम्पत्य सुख‍ मिलेगा। राजनेता के लिए ठीक रहेगा।

विशेष : सिंह राशि पर शनि विक्रम संवत 2064 आषाढ़ कृष्ण 9 का 16 जुलाई 06 (चंद्र समय 4.38) सिंह राशि में प्रवेश हुआ जो सं. 2066 अश्विन कृष्ण 5 बुधवार 9 सितंबर 2009 तक रहेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi