कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...
मेष- आय के नए स्रोत मिलेंगे। निवेशादि लाभप्रद रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- पीपल में मीठा जल चढ़ाकर दीपक लगाएं।
वृषभ- व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। अग्नि आदि से सावधान रहें।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।
मिथुन- अनावश्यक विवाद से बचें। कलहकारक दिन है। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुओं का दान करें।
कर्क- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। धनार्जन के योग बनेंगे। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें।
सिंह- परिश्रम का फल मिलेगा। व्यर्थ समय न गंवाएं। उन्नति हो सकती है, प्रयास करें। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- कुत्ते को खाना दें।
कन्या- पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। भाग्योन्नति होगी। विद्यार्थी सफल होंगे।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।
तुला- कलह हो सकती है। चोरी-दुर्घटना आदि से हानि संभव है। सोचे कार्य न होंगे। जोखिम-जमानत के कार्य न करें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
वृश्चिक- आंखों में चोट लग सकती है। परिश्रम का फल मिलेगा। बेरोजगारों को कार्य मिल सकता है। प्रयास करें।
कल्याणकारी उपाय- बड़ों का आशीर्वाद लें।
धनु- आय के नए साधन मिलेंगे। निवेशादि से लाभ होगा। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। परीक्षादि में सफल होंगे।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
मकर- अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मनमाफिक कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। रोजगार मिल सकता है।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी के मंदिर में नैवेद्य चढ़ाएं।
कुंभ- वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। विवाद से बचें। कीमती व आवश्यक वस्तुएं संभालकर रखें।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुओं का दान करें।
मीन- रुका हुआ पैसा प्रयास करने पर मिल सकता है। वरिष्ठजन मदद करेंगे। भाग्योन्नति होगी। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।