Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

10 जून 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

हमें फॉलो करें 10 जून 2016 : क्या कहती है आपकी राशि
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, शुक्रवार, 10 जून 2016 (00:11 IST)
आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...


 
मेष- पुरानी व्याधि परेशान कर सकती है। अप्रसन्नतादायक समाचार प्राप्त हो सकते हैं। जोखिम न लें। शीघ्र समय में बदलाव होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

वृषभ- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। राजकीय बाधा हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 

मिथुन- शत्रु शांत रहेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। चोरी-चोट आदि से हानि संभव है। जोखिम-जमानत के कार्य बिलकुल न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

कर्क- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, नौकरी व निवेश आदि मनोनुकूल रहेंगे। नौकरी में प्रतिष्ठा व अधिकार प्राप्ति संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 

सिंह- भागदौड़ अधिक व लाभ कम होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अपरिचितों पर अतिविश्वास घातक सिद्ध हो सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

कन्या- बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विवेक से किए गए कार्य लाभ को बढ़ाएंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

तुला- प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। कार्यप्रणाली में परिवर्तन संभव है। विवाद को बढ़ावा न दें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

वृश्चिक- तीर्थाटन संभव है। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। रोगादि से बाधा संभव है। आशंका-कुशंका से तनाव वृद्‍धि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

धनु- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

मकर- प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। कार्य में असुविधा उत्पन्न हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 

कुंभ- संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ कर सकते हैं। उन्नति के मार्ग के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। धन प्राप्ति होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

मीन- बुद्धि का प्रयोग कार्य की सफलता प्रशस्त करेगा। लाभ होगा। मनमाफिक भोजन प्राप्त होगा। विरोधी शांत रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज के मुहूर्त (10.6.2016)