Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

10 सितंबर 2018 का राशिफल और उपाय...

Advertiesment
हमें फॉलो करें सोमवार
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी डालें।
 
आज का भविष्य : किसी पारिवारिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर में प्रसन्नता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
आज का भविष्य : परिवार में एकाधिक सदस्यों के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। विवाद में न पड़ें। मेहनत अधिक रहेगी। लाभ में कमी होगी। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। धैर्य रखें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अन्न दान करें।
 
आज का भविष्य : कोशिशें सफल रहेंगी। कार्य में समर्पण रहेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गरीबों की सहायता करें।
 
आज का भविष्य : भूले-बिसरे मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ सूचना प्राप्त होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- वृद्धजनों की सेवा करें।
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, ध्यान रखें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अन्न-वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : विवाद को बढ़ावा न दें। कामों में गतिरोध होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। फालतू खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार में तनाव रहेगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अन्न दान करें।
 
आज का भविष्य : पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। धनलाभ होगा। थकान महसूस होगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी डालें।
 
आज का भविष्य : योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। कार्यकारी अनुबंध होंगे। कार्य का विस्तार होगा। रोजगार में वृद्धि होगी। दुष्टजनों से सावधान रहें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। थकान महसूस होगी। जोखिम न लें। बड़े लोगों का सहयोग मिलेगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लापरवाही न करें। वस्तुएं संभालकर रखें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कुसंगति से बचें। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
 
आज का भविष्य : घर-बाहर सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोर्ट व कचहरी में बाधा दूर होगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गरीबों की सहायता करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। रोजगार में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

10 सितंबर 2018 : आपका जन्मदिन