Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

11 जुलाई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

हमें फॉलो करें 11 जुलाई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, सोमवार, 11 जुलाई 2016 (00:13 IST)
* कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 
 

 
मेष- संपत्ति के कार्य लाभ पहुंचाएंगे। आय के नए संसाधन प्राप्त हो सकते हैं। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

वृषभ- मनपसंद भोजन प्राप्त होगा। विद्यार्थी सफलता हासिल करेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

मिथुन- नेत्र रोग परेशान कर सकता है। अप्रसन्नतादायक समाचार प्राप्त होंगे। विवाद से ठेस पहुंच सकती है, बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 

कर्क- मान-सम्मान प्राप्त होगा। प्रयास सफल होंगे। पुराना रोग उभर सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

सिंह- व्यस्तता अधिक रहेगी। घर में तनाव रह सकता है। सामंजस्य बैठाएं। खर्च होगा। शुम समाचार प्राप्त होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

कन्या- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश व नौकरी लाभप्रद रहेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

तुला- फालतू खर्च बढ़ेगा। झगड़ों में न पड़ें। अस्वस्थता आदि से बाधा उत्पन्न हो सकती है। अपेक्षाकृत कार्य नहीं होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 

वृश्चिक- डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। धन प्राप्ति के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। भागदौड़ रहेगी। यात्रा सफल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

धनु- मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर सुधार होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। जीवनसाथी की चिंता होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

मकर- शत्रु शांत रहेंगे। विवाद से बचें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। चोट-अस्वस्थतादि से हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

कुंभ- स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम न जल्दबाजी से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 

मीन- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा व निवेश सफल रहेंगे। राजकीय बाधा दूर होगी। अस्वस्थता से हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (11.7.2016)