Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

11 जून 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

Advertiesment
11 June Horoscope
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 


 
मेष- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विवेक का प्रयोग करें। कुसंगति से हानि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 

 
वृषभ- कानून का पालन करें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

मिथुन- प्रतिष्ठा तथा पराक्रम वृद्धि होगी। शत्रु शांत रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। निवेश आदि सफल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 

कर्क- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

सिंह- परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। घर में तनाव रह सकता है। यात्रा व निवेश सफल रहेगा। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

कन्या- व्यय वृद्धि से तनाव होगा। अस्वस्थता तथा विवाद आदि से हानि संभव है। लेन-देन में सावधानी आवश्यक है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

तुला- बकाया वसूली होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

वृश्चिक- भय, भ्रम की स्थिति बनेगी। नई नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

धनु- धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। निवेशादि शुभ रहेगा। शत्रु शांत रहेंगे। विवेक का प्रयोग करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 

मकर- वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

कुंभ- गृहस्थ सुख प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन समाप्त होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

मीन- संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। विवाद से बचें। व्यवसाय ठीक चलेगा। यात्रा सफल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (11.6.2016)