Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

11 मार्च 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

हमें फॉलो करें 11 मार्च 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, शनिवार, 11 मार्च 2017 (00:31 IST)
* कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 


 
मेष- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। सावधानी रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
वृषभ- प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। विवाद से क्लेश होगा। अपेक्षाकृत कार्यों में बाधा आएगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
मिथुन- कम मेहनत से अधिक लाभ होगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। परिवार में तनाव संभव है। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
सिंह- घर-बाहर तनाव रहेगा। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
कन्या- व्ययवृद्धि से तनाव होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


तुला- बकाया वसूली होगी। परिवार की चिंता रहेगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा व निवेश लाभप्रद रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
धनु- धार्मिक यात्रा हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अस्वस्थता का अनुभव होगा। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

मकर- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। झंझटों में न पड़ें। कुसंगति से बचें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
कुंभ- नेत्र पीड़ा रह सकती है। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। मित्र संबंधी मिलेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
मीन- जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन आ सकती है। जल्दबाजी न करें। भवन निर्माण संबंधी बाधा दूर होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (11.3.2017)