Publish Date: Tue, 12 Apr 2016 (00:04 IST)
Updated Date: Mon, 11 Apr 2016 (11:49 IST)
मेष - प्रतिष्ठा-पराक्रम में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। कानूनी सहयोग नहीं मिलेगा। धनार्जन होगा।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
वृषभ - कलह हो सकती है, बचें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आशंका-कुशंका रह सकती है।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
मिथुन - परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। लाभ की स्थिति रहेगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
कर्क - फालतू खर्च बढ़ेगा। बजट बिगड़ने से तनाव रहेगा। कुसंगति से बचें। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
सिंह - रुका हुआ पैसा प्रयास करने पर मिल सकता है। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। भ्रम की स्थिति उत्पन्न होगी, धैर्य रखें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
कन्या - जीवनसाथी की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
तुला - धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। आंखों का ध्यान रखें। विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
वृश्चिक - बड़े खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था मुश्किल से होगी। उत्तेजना व विवाद से बचें। हानि संभव है। अस्वस्थता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
धनु - जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कार्य गति पकड़ेंगे। निवेश आदि मनोनुकूल रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
मकर - संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। विरोध होगा। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
कुंभ - पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
मीन - यात्रा में सावधानी रखें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से बचें। पुराना रोग बाधा उत्पन्न कर सकता है।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।