Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गुरुवार, 12 जनवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

हमें फॉलो करें गुरुवार, 12 जनवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

क्या कहते हैं आज आपके सितारे...


मेष - प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
वृषभ - विरोध होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। झंझटों में न पड़ें। हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
मिथुन - भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। निवेश व यात्रा सफल रहेगी। 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

कर्क - अपरिचित व्यक्तियों पर अतिविश्वास हानि देगा। व्ययवृद्धि होगी। अपेक्षाकृत कार्य नहीं होने से तनाव रहेगा।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें
सिंह - रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

कन्या - योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन लाभ देगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। दुष्टजन हानि पहुंचाएंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।

तुला - राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। निवेशादि लाभदायक रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें

वृश्चिक - वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विवाद को बढ़ावा न दें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
धनु - जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। अस्वस्‍थता से बाधा संभव है। निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 

मकर - भूमि व भवन संबंधी कार्य बनेंगे। रोजगार प्राप्ति होगी, प्रयास करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें
कुंभ - स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। क्रोध न करें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें
मीन - विवाद व जोखिम उठाने से बचें। दु:खद समाचार मिल सकता है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे, धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (12.1.2017)