Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

12 जून 2019 का राशिफल और उपाय

हमें फॉलो करें 12 जून 2019 का राशिफल और उपाय
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : स्थायी संपत्ति के कार्य लाभदायक रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नए काम मिल सकते हैं। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। सुख के साधन जुटेंगे। विवाद न करें। प्रमाद न करें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : परीक्षा व साक्षात्कार इत्यादि में सफलता प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। आय में वृद्धि होगी। रोजगार अच्‍छा चलेगा। नए विचार मन में आएंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। प्रसन्नता रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : कोई बुरी खबर मिल सकती है। नकारात्मकता रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यस्तता के चलते थकान व कमजोरी रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। महत्वपूर्ण कार्य टालें। धैर्य रखें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : पहले की गई मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में सम्मान मिलेगा। निवेश लाभ देगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। कोई बड़ा काम करने का मन रहेगा। छोटी-मोटी यात्रा की योजना बनेगी। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। किसी बड़ी समस्या का अंत होगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। शेयर मार्केट इत्यादि से लाभ होगा। भाग्य का साथ रहेगा। प्रमाद न करें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बुद्धि के प्रयोग का प्रयोग करें, लाभ होगा। किसी उकसाने में न आएं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। निवेश न करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। रोजगार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि फायदेमंद रहेंगे। यात्रा लंबी हो सकती है। कारोबारी क्षेत्र में वृद्धि होगी। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। जल्दबाजी न करें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : योजना फलीभूत होगी। समाजसेवा की प्रेरणा प्राप्त होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कारोबार में उन्नति होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। नए काम मिलेंगे। निवेश इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें। लाभ होगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : धार्मिक कार्यों पर व्यय हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। शत्रु पस्त होंगे। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। अटके कार्यों में गति आएगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। समय की अनुकूलता रहेगी। प्रमाद न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : वाणी पर नियंत्रण रखें। स्थान देखकर बात करें। बात बिगड़ सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि होने की आशंका है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी। धैर्य रखें। समय बदलेगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। राजकीय कामकाज से लाभ होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। समय अनुकूल है। बाहर जाने का मन करेगा। आय में वृद्धि होगी। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

12 जून 2019 : आपका जन्मदिन