Publish Date: Wed, 13 Apr 2016 (00:05 IST)
Updated Date: Tue, 12 Apr 2016 (14:27 IST)
मेष - मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रयास सफल रहेंगे। विरोधी शांत रहेंगे। विवाद से बचें। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता नहीं रहेगी। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
वृषभ - कलह से बचें। प्रसन्नतादायक समाचार मिलेंगे। स्वाभिमान बना रहेगा। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भ्रम की स्थिति बनेगी।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
मिथुन - भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा निवेश मनोनुकूल रहेगी। जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
कर्क - अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। तनाव रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। अधिक प्रयास तथा लाभ कम होगा।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
सिंह - डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभप्रद रहेंगे। आशंका-कुशंका से बाधा उत्पन्न हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
कन्या - परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नीति में परिवर्तन लाभ बढ़ाएगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
तुला- देवाराधना में मन लगेगा। कार्य की बाधा दूर होगी। नेत्र पीड़ा रह सकती है। लाभ के अवसर हाथ लगेंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
वृश्चिक - व्ययवृद्धि से चिंता रहेगी। झंझटों में न पड़ें। शारीरिक कष्ट हो सकता है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
धनु - प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। निवेश, यात्रा व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। अस्वस्थता से बाधा हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
मकर - संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
कुंभ - स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
मीन - शोक समाचार मिल सकता है। अपनी ओर से विवाद को बढ़ावा न दें। अस्वस्थता रहेगी। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।