shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

13 जनवरी 2018 का राशिफल और उपाय...

Advertiesment
13 January Horoscope
12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जोखिम उठाने व जल्दबाजी से बचें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : रोजगार में वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। चोट व रोग से बचें। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विवाद न करें। शत्रु परास्त होंगे। व्यस्तता रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : बुरी सूचना मिल सकती है। भागदौड़ रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। जल्दबाजी व विवाद से बचें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : रुके कार्य बनेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। धनार्जन होगा। आलस्य रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : क्रोध पर नियंत्रण रखें। उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वाभिमान रहेगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। अचानक लाभ होगा। रोजगार मिलेगा। कुसंगति से हानि होगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। जल्दबाजी न करें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। रुका हुआ धन मिल सकता है। चिंता रहेगी। प्रमाद न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी। धनलाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

13 जनवरी 2018 : आपका जन्मदिन