Publish Date: Sun, 13 Mar 2016 (00:13 IST)
Updated Date: Sat, 12 Mar 2016 (11:43 IST)
आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...
मेष- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश, नौकरी व यात्रा लाभप्रद रहेंगे। चोट, चोरी आदि से हानि संभव है।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी को गुड़-चना भेंट करें।
वृषभ- फालतू खर्च बढ़ेगा। अपरिचितों पर अतिविश्वास घातक सिद्ध हो सकता है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे, विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।
मिथुन- बकाया वसूली होगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है। प्रयास करें। यात्रा आनंददायक रहेगी। निवेश लाभप्रद रहेगा। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।
कर्क- चोट आदि से रुकावट होगी। अधिक प्रयास करना पड़ेंगे। विवाद से बचें। नई योजना लागू होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।
कल्याणकारी उपाय- मछलियों को दाना डालें।
सिंह- मान-सम्मान कम होगा। व्यर्थ कामों में हाथ न डालें। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी।
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
कन्या- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध बच्चों में वितरण करें।
तुला- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन समाप्त होगी। यात्रा आनंददायक रहेगी। निवेश-नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे।
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
वृश्चिक- प्रयास विफल रहेंगे। संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। भय व चिंता बने रहेंगे। यात्रा में जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
धनु- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक आदि का आनंद मिलेगा। पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा सफल रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- अन्न-वस्त्र दान करें।
मकर- कर्ण पीड़ा हो सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। विवाद से क्लेश संभव है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। तनाव रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें।
कुंभ- यात्रा आनंददायक रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। निवेश लाभप्रद रहेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
कल्याणकारी उपाय- पक्षियों को दाना चुगाएं।
मीन- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्याधि पर खर्च होगा। चोरी-दुर्घटनादि से हानि संभव है। यात्रा-निवेश मनोनुकूल रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।