Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

14 मार्च 2018 का राशिफल और उपाय...

Advertiesment
14  March Horoscope
आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कानूनी अड़चन दूर होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। विवेक का प्रयोग करें। लाभ बढ़ेगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कुसंगति से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। प्रसन्नता रहेगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। घर के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। लाभ होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यस्तता रहेगी। धनार्जन होगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : बुरी सूचना मिल सकती है। चिंता में वृद्धि होगी। दौड़धूप अधिक होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। धनार्जन होगा। उत्साह बढ़ेगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : धनार्जन होगा। जोखिम न लें। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। आलस्य हावी रहेगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। बेरोजगारी दूर होगी। लाभ होगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : लाभ में कमी होगी। व्ययवृद्धि होगी। कुसंगति से बचें। दूसरों से अपेक्षा न करें। स्वास्‍थ्य कमजोर रहेगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। यात्रा होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

14 मार्च 2018 : आपका जन्मदिन