Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

14 मई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

हमें फॉलो करें 14 मई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, शनिवार, 14 मई 2016 (00:11 IST)
आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...
 

 
मेष- संतान पक्ष की चिंता रह सकती है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनोरंजन होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़, चना व तेल दान करें।

 
 

वृषभ- प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। हानि-लाभ बराबर रहेंगे। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्त्र दान करें।


 

मिथुन- प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सु्गम होगी। प्रयास सफल होंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। अस्वस्थता रह सकती है, ध्यान रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी डालें।
 

 

कर्क- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। धन प्राप्ति के लिए अधिक प्रयास करना पड़ेंगे। भय, चिंता व तनाव का माहौल रहेगा। सम्मान बढ़ेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- गेहूं धर्मस्‍थल में दें।
 

 

सिंह- भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी आदि मनोनुकूल रहेंगे। घर में तनाव रह सकता है। सामंजस्य बैठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
 

 

कन्या- फालतू खर्च होगा। बजट बिगड़ेगा। तनाव रहेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- चावल धर्मस्थल में दें।
 

 

तुला- बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। मस्तिष्क पीड़ा रह सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी डालें।
 

 

वृश्चिक- शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न हो सकती है। नई नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी डालें।
 

 

धनु- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पुराना रोग परेशान कर सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल दान करें।
 

 

मकर- वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवादित स्थान से दूर रहें। दुष्ट जन हानि पहुंचा सकते हैं।
 
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्त्र दान करें।
 

 

कुंभ- सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। बाहरी सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- अन्न दान करें।
 

 

मीन- संपत्ति के कार्य बनेंगे। लाभ की स्थिति रहेगी। भाग्यवर्धक समय है। प्रमाद न कर प्रयास करें। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- काली उड़द धर्मस्थल में दें।




Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (14.5.2016)