Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

14 अक्टूबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

हमें फॉलो करें 14 अक्टूबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016 (00:17 IST)
* आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...


 
मेष- अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। शत्रु सक्रिय रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। अस्वस्थता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। कुसंगति हानि देगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। भागदौड़ रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- शत्रु सक्रिय रहेंगे। नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा। प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ लगेंगे। विरोधी पस्त होंगे। विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
सिंह- तनाव तथा चिंता रहेंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। झंझटों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
कन्या- वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। जल्दबाजी न करें। कानूनी अड़चनें सामने आएंगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 

तुला- शारीरिक कष्ट संभव है। संपत्ति के विवाद सुलझेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- अज्ञात भय सताएगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। धनार्जन होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
धनु- कष्ट, भय, तनाव तथा चिंता का माहौल रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, जोखिम न लें। कुसंगति से हानि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 

मकर- थोड़े प्रयास से कार्य बनेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
कुंभ- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट आदि प्राप्त हो सकती है। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें। 
 
मीन- भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।

 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (14.10.2016)