Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जानिए नए सप्ताह के नए सितारे

हमें फॉलो करें जानिए नए सप्ताह के नए सितारे
-डॉ. प्रेम कुमार शर्मा
 
मेष
 
आप अपने पेशे में मजबूती से स्थापित हो सकते हैं। प्रेमी से मिलने की योजना पूरी होती नहीं दिख रही, लेकिन बातचीत का सिलसिला जोर पर बना रहेगा। संतुलित खानपान की तरफ आपका प्रयास आपके स्वास्थ्य के लिए कारगर साबित होने वाला है। संपत्ति में पैसा निवेश करने वालों को अच्छी आमदनी आने की संभावना है। सामाजिक स्तर पर यदि आप अपनी जान-पहचान बढ़ाना चाहते हैं तो आपको लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाना होगा। पैसे की किल्लत से बचने के लिए बेहतर होगा कि आप हिसाब से खर्च करें।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : मिट्टी का रंग
 
वृषभ
 
निजी कंपनी में कार्यरत लोगों के तरक्की की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर आप अपनी कमियों को दूर करने में सक्षम हो सकते हैं। सामाजिक स्तर पर जिसने आपको बदनाम करने की कोशिश की थी, संभव है कि वह अब दोस्ती का हाथ बढ़ाए। किसी को रिझाने की आपकी कोशिश रंग ला सकती है और आपका रोमांटिक प्रसंग जोरों पर रहेगा। सार्वजनिक रूप से धन का दिखावा करना सही नहीं होगा, इससे लोगों की ईर्ष्या का शिकार हो सकते हैं। संतुलित भोजन आपकी प्राथमिकता में रहेगा।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : नीला
 
मिथुन
 
पेशेवर तौर पर आप लोगों के लिए एक उदाहरण बन सकते हैं। योजनाबद्ध काम आपको किसी स्पष्ट नुकसान से बचा सकता है। अपने प्यार के साथ खूबसूरत शाम बिताने जा सकते हैं। आपका प्रयास प्यार के रिश्ते को मजबूत करेगा। सामाजिक मोर्चे पर आपका मददगार रवैया बना रहेगा जिसकी सराहना की जा सकती है। संपत्ति निवेश के मामले में हड़बड़ी दिखाना नुकसानदेह हो सकता है और आप पैसा गंवा सकते हैं। स्वस्थ रहने का आपका प्रयास सफल रहेगा।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : गहरा आसमानी
 
कर्क
 
शैक्षणिक और पेशेगत मोर्चे पर आप अपने लक्ष्य के करीब दिख रहे हैं। मजबूत आत्मबल की बदौलत आप तंदुरुस्त और स्वस्थ शरीर बनाए रखने में सफल रहेंगे। समझदारीपूर्ण निवेश से आप अच्छी वित्तीय स्थिति में होंगे। आप इक रोमांटिक यात्रा का मजा ले सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर किया हुआ वादा न निभाने के कारण आपकी बदनामी हो सकती है। संपत्ति का सौदा कुछ दिनों के लिए टालना उचित रहेगा।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : सफेद
 
सिंह
 
आप नया उद्यम लगाने के लिए आर्थिक रूप से सक्षम होंगे। परिवार में किसी को नौकरी दिलाने में आपको मदद करनी पड़ सकती है। सामाजिक मोर्चे पर आपकी सक्रियता बनी रहेगी। जब भी संभव हो, आप लोगों से मिलना-जुलना जारी रखेंगे। दूसरों के सामने संपत्ति का दिखावा महंगा साबित हो सकता है। आलस्य की वजह से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, व्यायाम करते रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत होती जा रही है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : गुलाबी
 
कन्या
 
पुरानी यादें ताजा करने के लिए परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं। शादीयोग्य लोगों को उपयुक्त जीवनसाथी मिल सकता है। खरीदे घर पर कब्जा मिलने में अभी और वक्त लग सकता है। पेशेवर मोर्चे पर किसी की सलाह आपके तनाव को कम कर सकता है। प्यार के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं। संभव है कि किसी रोमांटिक यात्रा की योजना बनेगी। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के साथ दोस्ती का असर आपके स्वास्थ्य पर दिखेगा।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हल्का हरा
 
तुला
 
व्यापार में बहुत जल्द आप एक आकर्षक सौदा कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर आपकी मेहनत सफल होती दिख रही है। तंदुरुस्ती के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। आप संतुलित आहार और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। कुछ लोग कार्यस्थल पर प्रेम-प्रसंग में पड़ सकते हैं। घर में कोई महंगा सामान खरीद सकते हैं, जो आपका बजट बिगाड़ने वाला साबित होगा है। संपत्ति खरीदने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। दूसरों की कठिनाई के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करना आपका मूड खराब कर सकता है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : गहरा सलेटी
 
वृश्चिक
 
प्रेम-प्रसंग में एक-दूसरे पर विश्वास और समझदारी बढ़ने की संभावना है। किसी प्रिय को अपने पास छुट्टियां बिताने बुलवा सकते हैं और यह आपके जीवन का बहुमूल्य समय साबित होगा। बजट में आने वाली संपत्ति आपको मिल सकती है। कुछ कमियों के बावजूद बॉस को खुश रखना आपके लिए उपलब्धि बन सकता है। दोस्तों की मंडली में जेब ढीली करने से बचें, पर्स खाली हो सकता है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : पीला
 
धनु
 
परिवार की बड़ी समस्या अब सुलझती नजर आ रही है। कार्यालय में काम के साथ आप आनंद के लिए भी बंदोबस्त कर सकते हैं। किसी के साथ आप थोड़ी देर के लिए मिलेंगे जिसमें आकर्षण पैदा होने की संभावना है। व्यापार में लगे लोग वित्तीय रूप से स्थिर रहेंगे। स्वास्थ्य बिगड़ने के संकेत हैं। बढ़ी कीमत के बावजूद कोई संपत्ति खरीद सकते हैं।
 
शुभ अंक : 6
शुभ अंक : दूधिया
 
मकर
 
पूर्व का निवेश अच्छी वापसी दे सकता है। फ्रीलांसर अच्छी कमाई की उम्मीद रख सकते हैं। आप जिसे चाहते हैं, उसे बताने के लिए कोई प्रयास नहीं कर पा रहे हैं जबकि कई तरीके हैं आपके पास। परिवार में किसी मेहमान के आने की वजह से थकान होने वाली है और उसे आप मस्ती में बदल सकते हैं। घर में उलटफेर कुछ लोगों की प्राथमिकता में रह सकती है। काम में अपनी गति कम न होने दें।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : हरा
 
कुंभ
 
किसी के साथ प्यार का दिखावा करना असलियत में बदल सकता है। आते-जाते लोगों से मिलकर आप अपने सामाजिक संबंध को जिंदा रख सकते हैं। आपके दिल में जिसके लिए इज्जत है, वो आपको जबरदस्ती सामाजिक बनाने की कोशिश कर सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर काम का बोझ ज्यादा हो सकता है लेकिन आप उससे समझदारी से निपटने में समर्थ होंगे। आप काम में कोई गलती नहीं कर सकते। पौष्टिक भोजन करना आपकी सेहत के लिए आवश्यक है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : सफेद
 
मीन
 
पेशेवर मोर्चे पर आपका अच्छा प्रदर्शन जारी रहेगा। किसी प्रतियोगिता की तैयारी आपके लिए पहले से आसान हो सकती है। समाज में कोई आपसे मदद मांग सकता है जिसे आप निराश नहीं कर सकते। पैसे की कोई कमी नहीं है फिर भी आपको समझदारी से खर्च करने की जरूरत है। रोमांटिक विचार देर से पूरा होगा और इंतजार करना होगा। वैकल्पिक दवाई आपकी बीमारी के लिए सही साबित नहीं होगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

11 अक्टूबर 2019 शुक्रवार, इन 3 राशियों की दूर होगी बेरोजगारी