khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

15 अप्रैल 2018 का राशिफल और उपाय...

Advertiesment
15 April Horoscope
आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्ययवृद्धि होगी। तनाव रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कष्ट संभव है।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रुका हुआ धन प्राप्त होगा। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। जोखिम न लें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा हो सकती है। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। धनार्जन होगा। जोखिम न लें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। दूसरों पर भरोसा न करें। चिंता रहेगी, धैर्य रखें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बाहरी सहयोग से कार्य बनेंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। व्यस्तता रहेगी। धनार्जन होगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम न उठाएं।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : दु:खद समाचार‍ मिल सकता है। दौड़धूप अधिक रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। कार्य धीमा चलेगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मेहनत का फल मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। यात्रा मनोरंजक होगी। लाभ होगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। लाभ होगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। विवाद न करें। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न लें। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

15 अप्रैल 2018 : आपका जन्मदिन