Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

15 नवंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

हमें फॉलो करें 15 नवंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, मंगलवार, 15 नवंबर 2016 (00:38 IST)
* आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल... 
 
मेष- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सम्मान में बढ़ोतरी होगी। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
वृषभ- नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यस्तता रहेगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
मिथुन- व्यय वृद्धि होगी। तनाव रहेगा। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- बकाया वसूली होगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। अस्वस्थता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। प्रमाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
सिंह- नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धन प्र‍ाप्ति सुगम होगी। विवाद से क्लेश होगा। धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
कन्या- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। उन्नति होगी। कानूनी अड़चनें दूर होगी। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


तुला- यात्रा में सावधानी रखें। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। कुसंगति से बचें। शारीरिक कष्ट होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
वृश्चिक- प्रेम-प्रसंग में जोखिम ले सकेंगे। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनलाभ होगा। जल्दबाजी हानि देगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
धनु- संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


मकर- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
कुंभ- तनाव रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपमान हो सकता है। लाभ के अवसर टलेंगे। जल्दबाजी से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
मीन- थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुके कार्यों में गति आएगी। शत्रु शांत रहेंगे। भय रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (15.11.2016)