Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

15 अक्टूबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

हमें फॉलो करें 15 अक्टूबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 (00:44 IST)
* आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल... 


 
मेष- विवाद व जोखिम लेने से बचें। फालतू खर्च अधिक होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
वृषभ- जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
मिथुन- योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। पराक्रम से कार्य बनेंगे। चोट व रोग से बाधा संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

कर्क- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन समाप्त होगी। धनलाभ होगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
सिंह- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अपरिचितों पर विश्वास हानि देगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
कन्या- विवाद से बचें। क्लेश होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। जोखिम लेने से तथा जल्दबाजी करने से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

तुला- भूमि व भवन संबंधी समस्या दूर होगी। आर्थिक स्‍थिति सुधरेगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- स्व‍ादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। लेखन आदि के कार्य सफल रहेंगे। बेचैनी रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
धनु- विवाद करने व जोखिम उठाने से बचें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दूसरों से अपेक्षा हानि पहुंचाएगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

मकर- कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। नौकरी में अधिकार मिल सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
कुंभ- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मान-सम्मान मिलेगा। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। कुसंगति से बचें। विरोधी शांत रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
मीन- बेरोजगारी दूर हो सकती है। प्रयास करें। भेंट-उपहार प्राप्त हो सकते हैं। सोचे कार्य आसानी से बनेंगे। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (15.10.2016)