Publish Date: Sat, 16 Apr 2016 (00:17 IST)
Updated Date: Fri, 15 Apr 2016 (11:45 IST)
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...
मेष- कानूनी अड़चन सामने आएगी। अस्वस्थता से बाधा उत्पन्न हो सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
वृषभ- घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। प्रयास सफल रहेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। निवेश-यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। जल्दबाजी न करें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
मिथुन- प्रसन्नतादायक समाचार मिलेंगे। विरोधी शांत रहेंगे। निवेश-यात्रा शुभ रहेगी। स्वाभिमान बना रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
कर्क- यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। फालतू खर्च होंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
सिंह- शारीरिक कष्ट रह सकता है। व्ययवृद्धि होगी। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
कन्या- रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिल सकता है। यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। चोट-दुर्घटनादि से बचें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
तुला- नई योजना लागू होगी। कार्यस्थल पर नीति परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। तनाव व चिंता हावी रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
वृश्चिक- धार्मिक यात्रा संभव है। कार्य की बाधा दूर होगी। निवेश, नौकरी व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। शरीर कष्ट संभव है।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
धनु- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दूसरों के झगड़े-झंझटों में न पड़ें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
मकर- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। निवेशादि लाभप्रद रहेंगे। पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
कुंभ- संपत्ति की खरीद-फरोख्त में लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति संभव है। पुराना रोग उठ सकता है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
मीन- घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।