Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

16 अगस्त 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

हमें फॉलो करें 16 अगस्त 2016 : क्या कहती है आपकी राशि
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, मंगलवार, 16 अगस्त 2016 (00:25 IST)
* कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 


 
मेष- नई योजना फलीभूत होगी। मातृपक्ष की ओर से प्रसन्नता प्राप्त होगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 


वृषभ- अध्यात्म में रुझान रहेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। निवेश व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। धनार्जन होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

मिथुन- अधीरता तथा आवेश में कोई कार्य न करें। चोट-चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। मानसिक बेचैनी रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

कर्क- नेत्र पी‍ड़ा रह सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

सिंह- घर में तनाव रह सकता है। संपत्ति की खरीदी हो सकती है। निवेश व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। कार्य में प्रगति होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

कन्या- पठन-पाठन-लेखन संबंधी कार्य सफल रहेंगे। शैक्षणिक प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 

तुला- अकारण तनाव रहेगा। समय पर कार्य न होने से क्षोभ होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

वृश्चिक- भय तथा तनाव रहेंगे। सोचे कार्य आसानी से होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। स्थायी एवं अन्य साधनों से आय होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

धनु- सुखद समाचार एवं आश्चर्यजनक सूचना प्राप्त होगी। जोखिम-जमानत उठाने का साहस कर पाएंगे। पुराना रोग उभर सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

मकर- आर्थिक विकास के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। घर की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

कुंभ- परिवार में मतैक्य नहीं रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। अचानक हानि संभव है। व्यय की अधिकता रहेगी। तनाव रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

मीन- बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी मनोनुकूल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (16.8.2016)