Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बुधवार, 16 दिसंबर 2020 : आज इन 4 राशियों को मिलेंगे आर्थिक उन्नति के योग

Advertiesment
हमें फॉलो करें बुधवार
आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...

मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लोगों की मदद करने के विचार मन में आएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूर्ण होंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक उन्नति के योग। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में अटके काम पूर्ण होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोई विशेष खर्च हो सकता है। धनहानि संभव है। लापरवाही बिलकुल न करें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विशेषकर महिलाएं ध्यान दें। किसी अपने ही व्यक्ति से बेबात विवाद हो सकता है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दुष्टजनों से सतर्क रहें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। शत्रु परास्त होंगे। नए मित्र बनेंगे। यात्रा की संभावना है। लाभ होगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है। व्यापार से लाभ होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपने क्षेत्र में सफलता हासिल करेगा। संगीत इत्यादि में रुचि रहेगी। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी विशेष व्यक्ति से विवाद हो सकता है। भागदौड़ रहेगी। कोई दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। शारीरिक कष्ट की आशंका है। दूसरों की अपेक्षा अधिक रहेगी। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। व्यापार ठीक चलेगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : बेचैनी रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी। किसी प्रकार से धनहानि हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ होगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे। शत्रु परास्त होंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विवाद से बचें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी। नए मित्र बनेंगे।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। जुए-सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उत्साह व प्रसन्नता बने रहेंगे। निवेश इत्यादि लाभदायक रहेंगे। घर-बाहर सफलता मिलेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कोई अप्रत्याशित बड़ा खर्च सामने आएगा। चिंता तनाव रहेंगे। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : आर्थिक उन्नति के योग बनने की संभावना है। विवाद को बढ़ावा न दें। विरोध सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्ट की आशंका है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। नए कार्य मिलेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

16 दिसंबर 2020 : आपका जन्मदिन