Publish Date: Sun, 17 Apr 2016 (00:11 IST)
Updated Date: Sat, 16 Apr 2016 (12:06 IST)
क्या कहते हैं आज आपके सितारे...
मेष- पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। कुबुद्धि हावी रहेगी। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। अस्वस्थता रह सकती है।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
वृषभ- शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। पुराना रोग परेशान करेगा। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
मिथुन- शत्रु परास्त होंगे। षड्यंत्र रचेंगे। प्रतिेष्ठा वृद्धि होगी। प्रयास सफल रहेंगे। निवेश यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
कर्क- चिंता-तनाव हावी रहेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। मनोरंजक यात्रा हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
सिंह- भ्रम की स्थिति निर्मित होगी। शरीर कष्ट हो सकता है। यात्रा-निवेश मनोनुकूल रहेंगे। अचानक लाभ हो सकता है।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
कन्या- अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। झंझटों में न पड़ें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
तुला- बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
वृश्चिक- आशंका-कुशंका रहेगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भागदौड़ अधिक होगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
धनु- घर-परिवार की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। धार्मिक यात्रा संभव है। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
मकर- फालतू खर्च बढ़ेंगे। भय, कष्ट व तनाव रहेंगे। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
कुंभ- जीवनसाथी की चिंता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद न करें। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
मीन- प्रेम-प्रसंग में सफलता प्राप्त होगी। संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। लाभ के द्वार खुलेंगे। कार्यसिद्धि होगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।