Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राशि अनुसार आजमाएं, गुरुवार के ये शुभ उपाय...

Advertiesment
हमें फॉलो करें राशि अनुसार आजमाएं, गुरुवार के ये शुभ उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, गुरुवार, 17 अगस्त 2017 (00:55 IST)
* गुरुवार, 17 अगस्त 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शुभ सूचना प्राप्त होगी। पूछ-परख होगी। सगे-संबंधियों से मुलाकात होगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ होगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। अचानक लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। जल्दबाजी से बचें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विवाद न करें। व्ययवृद्धि होगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। अपरिचितों पर अतिविश्वास हानि देगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : ऐश्वर्य पर खर्च होगा। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सुधार होगा। धनार्जन होगा। जोखिम न लें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : राजकीय बाधा दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। नौकरी, निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। प्रमाद न करें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : चोट, दुर्घटना व व्याधि आदि से बाधा संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। वाणी पर नियंत्रण रखें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कानूनी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। थकान महसूस होगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अप्रत्याशित घटना घट सकती है, सावधान रहें। उन्नति होगी। संपत्ति के कार्य बनेंगे। धनार्जन होगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धनार्जन होगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य कमजोर हो सकता है। बुरी सूचना मिल सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंचेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संतान पक्ष की चिंता रहेगी। मेहनत का फल मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। जल्दबाजी न करें।
 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (17.8.2017)