Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

17 जून 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 17 जून 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विरोधी सक्रिय रहेंगे। मेहनत रंग लाएगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रसन्नतादायक समाचार मिलेंगे। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। ऐश्वर्य के साधन प्राप्त होंगे।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। मनोरंजक यात्रा होगी। प्रसन्नता रहेगी। अचानक लाभ संभव है।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : दूसरे के झगड़ों में न पड़ें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा मनोरंजक रहेगी। रुके कार्यों में गति आएगी। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। तनाव रहेगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : नए उपक्रम व अनुबंधों पर कार्य होगा। सफलता प्राप्त होगी। आय के नए स्रोत बढ़ेंगे।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहमानों का आवागमन होगा। तीर्थ दर्शन हो सकता है। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। विवाद को बढ़ावा न दें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। ईष्ट मित्रों से मेल बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। बाहरी सहायता मिलेगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जायदाद संबंधी कार्य लाभ देंगे। पुराने मामले सुलझ सकते हैं। उन्नति होगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्यस्तता के चलते थकान बढ़ेगी। झंझटों में न पड़ें। विवाद से बचें। कुसंगति से हानि होगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

17 जून 2018 : आपका जन्मदिन