Publish Date: Thu, 17 Mar 2016 (00:14 IST)
Updated Date: Wed, 16 Mar 2016 (11:54 IST)
* क्या कहते हैं आज आपके सितारे...
मेष- विवेक से कार्य करें। मान-सम्मान बढ़ेगा। निवेश शुभ रहेगा। विरोध होगा। कुसंगति से हानि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रयास सफल रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
वृषभ- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। स्वाभिमान रहेगा। परिश्रम अधिक होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। विवाद व जोखिम से बचें। हानि संभव है।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों की सहायता करें।
मिथुन- उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा-निवेश मनोनुकूल रहेंगे। अचानक लाभ होगा। जोखिम न उठाएं। प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे।
कल्याणकारी उपाय- गाय को केले खिलाएं।
कर्क- विवाद व जोखिम से बचें। फालतू खर्च होगा। बुद्धि का प्रयोग करें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। विश्वासघात संभव है।
कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
सिंह- बकाया वसूली होगी, प्रयास करें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। घर में सामंजस्य नहीं बैठेगा। शांति बनाए रखें।
कल्याणकारी उपाय- निर्धन बच्चों की सहायता करें।
कन्या- नई योजना बनेगी। कार्यस्थल पर सुधार होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। घर-परिवार के किसी सदस्य की चिंता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ दान करें।
तुला- धार्मिक यात्रा संभव है। शत्रु शांत रहेंगे। धनलाभ होगा। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- तेल दान करें।
वृश्चिक- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। प्रयास विफल होंगे। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। अस्वस्थता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।
धनु- बुद्धि का प्रयोग लाभ का प्रतिशत बढ़ाएगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कार्य की बाधा बाहरी सहायता से दूर होगी।
कल्याणकारी उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मकर- संपत्ति के बड़े सौदे लाभ देंगे। परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक यात्रा व निवेश लाभप्रद रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- भोजन दान करें।
कुंभ- जोखिम के कार्य टालें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी।
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।
मीन- यात्रा में सावधानी रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। विवाद व जोखिम से बचें। अधिक प्रयास सफलता दिलाएंगे।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध अर्पण करें।