Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

17 सितंबर 2018 का राशिफल और उपाय...

Advertiesment
हमें फॉलो करें 17 September Rashi
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- बच्चों को इमरती बांटें।
 
आज का भविष्य : किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का मौका मिल सकता है। पुरानी परेशानी दूर होगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा। धनार्जन होगा। परिवार की चिंता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- बच्चों को दूध बांटें।
 
आज का भविष्य : शत्रु कष्ट देंगे। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पुरानी व्याधि उभर सकती है। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। धैर्य रखें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सेवा करें।
 
आज का भविष्य : विवाद से क्लेश होगा। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक सहयोग से प्रसन्नता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। धनार्जन होगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- सरसों का तेल दान करें।
 
आज का भविष्य : शत्रु भय रहेगा। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। वरिष्ठ व्यक्ति सहयोग प्रदान करेंगे। धनार्जन होगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- हरा वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। यात्रा सफल रहेगी। आंखों को चोट व रोग से बचाएं। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- इमरती बांटें।
 
आज का भविष्य : चोट व रोग से बाधा संभव है। बेचैनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोशिशें कामयाब रहेंगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धनार्जन होगा। व्यस्तता रहेगी। विवाद न करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- बेसन से बनी वस्तुएं दान करें।
 
आज का भविष्य : लेन-देन में सावधानी रखें। अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- तेल से बनी वस्तुएं दान करें।
 
आज का भविष्य : भ्रम की स्थिति बन सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है, जोखिम न लें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। मान बढ़ेगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी डालें।
 
आज का भविष्य : घर-परिवार की चिंता रहेगी। बकाया वसूली सहज वसूल होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- तेल दान करें।
 
आज का भविष्य : विवाद व रोग आदि से बाधा तथा हानि संभव है। वस्तुएं संभालकर रखें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनार्जन होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

17 सितंबर 2018 : आपका जन्मदिन