Publish Date: Fri, 18 Dec 2015 (00:10 IST)
Updated Date: Thu, 17 Dec 2015 (11:58 IST)
आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...
मेष- शत्रु परास्त होंगे। नए लाभ के साधन उपलब्ध हो सकते हैं। चिंता तथा तनाव रह सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
वृषभ- धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। प्रशासनिक सहयोग मिलेगा। निवेशादि लाभ देंगे। घर-परिवार की चिंता रहेगी। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
मिथुन- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है, जोखिम न लें। दूसरों से अपेक्षा न करें। विश्वासघात संभव है।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
कर्क- विवाद से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश लाभदायक रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
सिंह- संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कर्ण व नेत्र पीड़ा हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
कन्या- पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। तीर्थ-दर्शन संभव है। विद्यार्थी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। चिंता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
तुला- अधिक परिश्रम होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद से क्लेश संभव है। दु:खद समाचार मिल सकता है, जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
वृश्चिक- आशंका-कुशंका रहेंगी। धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। अतिविश्वास हानिकर रहेगा। अस्वस्थता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
धनु- कानून का उल्लंघन न करें। विवाद से बचें। शुभ समाचार मिलेंगे। निवेश-नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
मकर- धनलाभ के कई अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बुद्धिमत्ता का प्रयोग लाभ बढ़ाएगा, विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
कुंभ- अचानक खर्च बढ़ेगा। प्रयास निरर्थक सिद्ध होंगे। चिंता, भय व तनाव का माहौल रहेगा। प्रमाद न करें। धैर्य रखें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
मीन- बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।