Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

18 दिसंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

हमें फॉलो करें 18 दिसंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, रविवार, 18 दिसंबर 2016 (00:18 IST)
* आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...


 
मेष- वाणी पर नियंत्रण रखें। मेहनत अधिक होगी। जोखिम उठाने व जल्दबाजी से बचें। शरीर शिथिलता से बाधा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कार्यों में गति आएगी। धनलाभ होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
मिथुन- व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। दुष्टजन हानि पहुंचाएंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
सिंह- संतान की चिंता रहेगी। व्यय वृद्धि से तनाव होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम उठाने व जल्दबाजी से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
कन्या- रुका हुआ धन प्राप्त होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। कार्यसिद्धि होगी। आर्थिक प्रयास सफल रहेंगे। शत्रु भय रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 


तुला- कार्यपद्धति में सुधार व नई योजना फलीभूत होने से प्रसन्नता रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। धनार्जन होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- कर्ण-नेत्र पीड़ा से बाधा संभव है। धन प्राप्ति सुगम होगी। दौड़-धूप अधिक होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
धनु- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम न लें। अपरिचितों पर अधिक विश्वास हानि देगा। धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 


मकर- कानूनी अड़चन दूर होगी। बाहरी सहायता से कार्य होंगे। प्रेम-प्रसंग सफल रहेंगे। धनलाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
कुंभ- घर-बाहर तनाव रहेगा। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ देंगे। उन्नति प्रशस्त होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
मीन- पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। लेखन संबंधी कार्य सफल रहेंगे। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।

 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (18.12.2016)