Publish Date: Fri, 18 Mar 2016 (00:12 IST)
Updated Date: Thu, 17 Mar 2016 (12:25 IST)
आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...
मेष- शोक समाचार मिल सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। झंझटों में न पड़ें। भागदौड़ अधिक रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध अर्पण करें।
वृषभ- प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। जरूरी कार्य पूरे होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। अस्वस्थता से बाधा उत्पन्न होगी।
कल्याणकारी उपाय- पक्षियों को दाना चुगाएं।
मिथुन- शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। निवेश-नौकरी लाभप्रद रहेंगे। यात्रा सफल होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
कर्क- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय शुभ रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होंगे। संतान पक्ष की चिंता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
सिंह- फालतू खर्च होगा। तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। धनहानि संभव है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध अर्पण करें।
कन्या- जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बकाया वसूली होगी, प्रयास करें। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भ्रम की स्थिति बनेगी।
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
तुला- नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश, यात्रा व नौकरी लाभप्रद रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।
वृश्चिक- शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न हो सकती है। अध्यात्म में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।
कल्याणकारी उपाय- तेल दान करें।
धनु- वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। जरूरी हस्ताक्षर ध्यान से करें। वाणी पर नियंत्रण रखें।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध अर्पण करें।
मकर- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। पराक्रम वृद्धि होगी। झंझटों से दूर रहें।
कल्याणकारी उपाय- हरी मूंग दान करें।
कुंभ- संपत्ति के कार्य लाभदायक रहेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- पीपल में मीठा जल डालें।
मीन- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा सफल रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ दान करें।