Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

19 फरवरी 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 19 फरवरी 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : फालतू खर्च अधिक होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी प‍र नियंत्रण रखें। विवाद से बचें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रुका हुआ पैसा मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। दुष्‍टजन हानि पहुंचा सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कार्यपद्धति में सुधार होगा। नई योजना बनेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के कार्य में लापरवाही न करें। झंझटों में न पड़ें। अपेक्षित कार्यों में बाधा होगी। विवाद न करें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। प्रेम-प्रसंग में लाभ होगा। यात्रा होगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। लाभ होगा। प्रमाद न करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : दौड़धूप अधिक रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। विवाद न करें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत सफल रहेगी। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पुराने रिश्तेदार-मित्र इत्यादि से मुलाकात होगी। उत्साहजनक सूचना प्राप्त होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बेरोजगारी दूर होगी, प्रयास करें। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

19 फरवरी 2018 के शुभ मुहूर्त