Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

19 जनवरी 2018 का राशिफल और उपाय...

Advertiesment
हमें फॉलो करें 19 January 2018 Daily horoscope
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। कुसंगति से हानि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम न लें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कानूनी अड़चन दूर होगी। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। धनलाभ होगा। चोट व रोग से हानि संभव है। लाभ होगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : जल्दबाजी से हानि होगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। वस्तुएं संभालकर रखें। अपेक्षाकृत कार्यों में बाधा होगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। विवाद से बचें। धनार्जन होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धैर्य रखें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। शत्रु परास्त होंगे। विवाद न करें। धनलाभ होगा। उन्नति होगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल कम मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। विवाद से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धैर्य रखें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कोई बड़ा काम होगा। प्रसन्नता रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धनलाभ होगा। शारीरिक कष्ट संभव है।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विरोधी सक्रिय रहेंगे। अच्छी खबर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। आंखों की समस्या होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। प्रमाद न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : व्ययवृद्धि होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। विवाद न करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मा‍नसिक अशांति रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्यापार-व्यवसाय व नौकरी में तरक्की होगी। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। यात्रा सफल रहेगी। जल्दबाजी न करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

19 जनवरी 2018 : आपका जन्मदिन